Friday, September 20, 2024

26.1 C
Delhi
Friday, September 20, 2024

Homeकारोबारनए शिखर पर शेयर बाजार, एक महीने बाद आज कौन से शेयर...

नए शिखर पर शेयर बाजार, एक महीने बाद आज कौन से शेयर बने हीरो ?

भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) गुरुवार को जोरदार तेजी के साथ खुला। BSE Sensex ने 80,000 के पार कारोबार शुरू किया, जबकि NSE Nifty ने भी नया ऑल टाइम हाई छू लिया। आज बाजार नई ऊंचाइयों पर है, जबकि ठीक एक महीने पहले 4 जून 2024 को बाजार में भारी गिरावट आई थी जिससे करीब 30 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। आइए जानते हैं, पिछले एक महीने में शेयर बाजार में क्या-क्या बदलाव हुए और कैसे नुकसान की भरपाई हुई?

सबसे पहले बात करते हैं 4 जून 2024 की, जब लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे जारी किए गए थे। उस दिन एग्जिट पोल्स के अनुमान गलत साबित हुए और शेयर बाजार में भी भारी गिरावट आई। चुनावी नतीजों के दिन बाजार में गिरावट शुरू हुई और बीएसई सेंसेक्स 1700 अंक टूटकर खुला। दोपहर 12.20 बजे तक सेंसेक्स 6094 अंक गिरकर 70,374 के स्तर पर आ गया।

सिर्फ सेंसेक्स ही नहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 1947 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 21,316 के स्तर पर आ गया था। कोरोना काल के बाद यह भारतीय शेयर बाजार की सबसे बड़ी गिरावट थी, जिससे बीएसई का मार्केट कैप एक ही दिन में करीब 30 लाख करोड़ रुपये घट गया था।

अब 4 जुलाई 2024 को शेयर बाजार में कारोबार की बात करें, तो बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गए हैं। तेजी से रिकवरी करते हुए सेंसेक्स ने 80,000 का आंकड़ा पार कर लिया है। महीनेभर में सेंसेक्स ने लगभग 10,000 अंकों की रिकवरी करते हुए इतिहास रचा है। इसी तरह, निफ्टी में भी इस अवधि में जबरदस्त तेजी आई है और यह हर रोज नया ऑल टाइम हाई लेवल छू रहा है।

गुरुवार को शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हरे निशान पर हुई। सेंसेक्स पिछले बंद 79,986.80 से चढ़कर 80,321.79 के लेवल पर खुला। कुछ ही मिनटों में इसमें 400 अंकों का उछाल आया और यह 80,375.64 के नए रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया। निफ्टी-50 भी पिछले बंद 24,286.50 की तुलना में 24,369.95 पर खुला और जल्द ही 24,400 का स्तर पार कर गया। बीते एक महीने में निफ्टी-50 में 3084 अंकों का उछाल आया है।

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार में आई तेजी के बीच कुछ कंपनियों के शेयर हीरो साबित हुए। लॉर्ज कैप कंपनियों में HCL Tech के शेयर 3%, ICICI Bank के शेयर 2%, Tata Motors के शेयर 2% और TCS के शेयर 1.50% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। मिड कैप कंपनियों में SJVN के शेयर 4%, Lupin के शेयर 3.50% और REC Ltd के शेयर 2.50% चढ़कर ट्रेड कर रहे थे। स्माल कैप कंपनियों में PFOCUS के शेयर 13.30%, InoxWind के शेयर 11.59%, SunFlag के शेयर 10.71%, AGI के शेयर 9% और Hudco के शेयर 8% की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!