Monday, September 16, 2024

31.1 C
Delhi
Monday, September 16, 2024

Homeक्राइमआरोपी संजय रॉय के खिलाफ मिले अहम सबूत, CBI कर रही CCTV फुटेज...

आरोपी संजय रॉय के खिलाफ मिले अहम सबूत, CBI कर रही CCTV फुटेज की जांच

Kolkata Doctor Murder: कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल में लेडी डॉक्टर के रेप मामले को लेकर लोगों के बीच काफी गुस्सा और आक्रोश हैं। देशभर के डॉक्टर मृतक को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर हड़ताल कर रहें हैं। जानकारी के मुताबिक, देश भर के डॉक्टर 24 घंटे के लिए हड़ताल पर हैं। जो शनिवार यानी आज की सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक चलेगा। अब यह मामला CBI के हाथों में चला गया है।

वहीं इस बीच CBI इस मामले की तह तक जाने में जुटी है। जांच एजेंसी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से शुक्रवार को पूछताछ की। वहीं 35 ट्रेनी डॉक्टर्स, इंटर्न और अन्य लोगों से भी पूछताछ की तैयारी में है। उधर CBI ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें आरोपी संजय रॉय अस्पताल में मंडराता हुआ दिखाई दे रहा हैं।

सेमिनार रूम के अंदर जाता हुआ आया नजर

CBI सूत्रों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में यह नजर आ रहा है कि आरोपी संजय रॉय गुरुवार रात करीब 11:00 बजे हॉस्पिटल आया था। वह अस्पताल पहुंचने के बाद करीब 30 मिनट अस्पताल में ही रुकता है। इस 30 मिनट में आरोपी संजय रॉय की मूवमेंट अस्पताल में नजर आ रही है। इसके बाद वह दोबारा देर रात 3:45 से 3:50 के बीच अस्पताल आता है और फिर सेमिनार रूम के अंदर जाता हुआ नजर आया। इसके करीब 35 मिनट बाद वह सेमिनार रूम से बाहर निकल आता है।

चारों डॉक्टर के दर्ज हुए बयान-

सूत्रों के मुताबिक पीड़िता और उसके दोस्तों ने रात में करीब 12 बजे खाना आर्डर किया था। यह खाना एक ऑनलाइन ऐप के जरिये मंगवाया गया था। कोलकाता पुलिस ने इस डिलीवरी बॉय के बयान भी दर्ज किए थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता की मौत आखिरी बार खाना खाने के 3:30 से 4 घंटे बाद हुई। CBI ने उन चारों डॉक्टर के बयान भी दर्ज किए हैं, जिन्होंने मृतका के साथ रात में ऑनलाइन ऐप से खाना मंगवाकर साथ खाया था, यह सब इस लिए किया जा रहा हैं कि जिससे वारदात की पूरी टाइम लाइन कनेक्ट हो सके।

वहीं CBI भी कई लोगों के बयान दर्ज कर रही है, जो की पीड़िता से सीधे तौर पर जुड़े हुए थे और घटना से पहले उससे मिले थे। CBIसंजय रॉय के मोबाइल फोन की डिटेल्स को भी खंगाल रही है। इसके साथ साथ ही उसकी मोबाइल लोकेशन ट्रेस करके उस रात उसकी मूवमेंट को देखा जा रहा हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!