Thursday, September 19, 2024

30.1 C
Delhi
Thursday, September 19, 2024

Homeक्राइमDeath Penalty for Rape Cases: गोली मारने से लेकर सिर कलम करने...

Death Penalty for Rape Cases: गोली मारने से लेकर सिर कलम करने तक का दंड, जानें किन देशों में है कितनी सख्त सजा ?

Death Penalty for Rape Cases: भारत में लगातार दुष्कर्म के मामले बढ़ते ही जा रहें हैं। इन्हें लेकर लोगों के बीच काफी आक्रोश देखने को भी मिल रहा है। आपको बताते चलें कि इन वारदात के कारण लोगों के बीच अपने घर की बेटियों और बहनों के लेकर काफी डर हो गया है। इसी डर को कुछ हद तक कम करने के लिए साथ ही दुष्कर्म की सजा को और सख्त बनाने के लिए पश्चिम बंगाल में ममता सरकार ने एंटी-रेप बिल पास किया है।  इस बिल में कहा गया है कि जो भी व्यक्ति इस तरफ के काम को वारदात देता है उसे उम्रकैद की सजा सुनाई जा सकती है। इसमें फांसी की सजा और जुर्माने लगाने की बात भी कही गई है। यह तो हुई भारत की बात, अब जान लेते हैं रेप को लेकर दुनिया के देशों में कितनी सख्त सजा दी जाती है।

देश में भारतीय न्याय संहिता कानून में दुष्कर्म के दोषी को कम से कम 10 साल की सजा देने का प्रावधान है। लेकिन अब इसे उम्रकैद तक बढ़ाया जा सकता है। मतलब कि जब तक दोषी जिन्दा या जीवित रहेगा वह ज़िन्दगी भर सलाखों के पीछे रहेगा। बताते चलें कि दुनिया में पुरे195 देश है जहां पर रोज यानी प्रतिदिन रेप जैसे मामले सामने आते हैं। जहां रेप के मामले में बलात्कारियों को कुछ इस तरह की सजा दी जाती है जिसे सुनकर आपकी रूह काँप जाएगी

Death Penalty for Rape Cases:बलात्कारियों को सिर में गोली मार दी जाती है

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया में सबसे ज्यादा रेप और दुष्कर्म को लेकर जिन देशों में सबसे सख्त सजा का कानून बनाया गया है, उसमें सबसे ज्यादा इस्लामिक देश हैं। जैसे कि सऊदी अरब यहां पर बलात्कारियों का सिर कलम कर दिया जाता है। यहां बलात्कारी का सिर कलम करने से पहले बेहोशी की दवा दी जाती है उसके बाद उसका सिर कलम किया जाता है

अफगानिस्तान में भले ही सिर कलम नहीं करते, लेकिन यहां की सजा भी कम सख्त नहीं है। इस मुस्लिम देश में बलात्कारियों को सिर में गोली मार दी जाती है या उस फिर उसे फांसी पर लटका दिया जाता है। यह कार्रवाई फैसला सुनाए जाने के 4 दिन के अंदर की जाती है। वहीं, ईरान में इसके लिए बलात्कारियों को मौत की सजा देने का नियम है। आरोपी के दोषी साबित होने पर उसे फांसी दी जाती है।

उत्तर कोरिया में बलात्कारियों को सजा देने का तरीका सबसे अलग है। यहां रेपिस्ट को गोली मारने का प्रावधान है। वहीं, मिस्र में फांसी की सुजा सुनाई जाती है।

पाकिस्तान में सामूहिक बलात्कार, बाल उत्पीड़न और बलात्कार के लिए मौत की सजा दी जाती है। यहां महिला पर हमला करना और उसके शरीर को जानबूझकर सार्वजनिक रूप से दिखाने पर भी मौत की सज़ा देने का प्रावधान है।

Death Penalty for Rape Cases: नपुंसक बनाने की सजा

अब आप इसे जानकर और भी हैरान हो जाएंगे की चीन अक्सर अपने अजीब  हरकत और खानपान के लिए  जाना जाता है लेकिन रेप और दुष्कर्म जैसे मामलों में चीन बहुत ही खतरनाक सजा देता है। बता दें कि यहां पर कुछ वारदात ऐसे भी  सामने आए हैं जहां पर दोषी को  नुपंसक बना दिया जाता है। जापान की बात करें तो यहां बलात्कार के अपराध के लिए बीस साल की सजा दी जाती है। कुछ मामलों में मृत्युदंड की सजा भी जा सकती है।

अमेरिका में बलात्कारी की सजा इस बात पर निर्भर करती है कि मुकदमा राज्य या संघीय कानून के अंतर्गत आता है या नहीं। संघीय कानून के तहत मामलों में, सज़ा कुछ वर्षों से लेकर बलात्कारी के पूरे जीवन काल तक कारावास तक हो सकती है।

रूस में बलात्कारियों को आम तौर पर 3 से 6 साल की जेल की सजा दी जाती है। लेकिन स्थिति के आधार पर जेल की सजा 10 साल से ज़्यादा भी हो सकती है। इजराइल में किसी पर किसी महिला के साथ बलात्कार का आरोप साबित होता है, तो उसे 16 साल की जेल की सज़ा हो सकती है। वहीं फ्रांस में बलात्कार के लिए 15 वर्ष की सजा का प्रावधान है। क्रूरता के मामले में सजा को 30 साल या आजीवन कारावास तक बढ़ाया जा सकता है। नॉर्वे में बिना सहमति के किसी भी प्रकार का यौन व्यवहार बलात्कार की श्रेणी में आता है, और अपराधी को अपराध की गंभीरता के आधार पर 4-15 वर्ष की जेल हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!