Thursday, September 19, 2024

30.1 C
Delhi
Thursday, September 19, 2024

Homeदेश विदेशराखी बांधने का क्या है शुभ मुहूर्त ? कब तक बना रहेगा...

राखी बांधने का क्या है शुभ मुहूर्त ? कब तक बना रहेगा भद्रा का प्रकोप ?

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन हिंदू धर्म का सबसे प्रसिद्ध त्यौहार है। इसे भाई और बहनों के प्रेम का प्रतिक माना जाता हैं। इस दिन को लेकर बहने बहुत उत्साहित रहती हैं क्योंकि भाई के प्यार के साथ उन्हें तोहफा भी मिलता है। रक्षाबंधन के दिन सभी बहनें अपने भाई के कलाई में राखी बांधती हैं और उनके लम्बी उम्र की कमाना करती हैं। इसके बाद भाई, बहन को उपहार देने के साथ-साथ रक्षा का वचन भी देते हैं। राखी मुहूर्त को लेकर सभी के मन ये ख्याल जरुर आता है कि किस समय राखी बंधना चाहिए ।तो चलिए आज हम आपको बताते है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 

जानें क्या है शुभ मुहूर्त ?

  • रक्षा बन्धन अनुष्ठान का समय – दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से रात 09 बजकर 08 मिनट तक
  • रक्षा बन्धन के लिये अपराह्न का मुहूर्त – दोपहर 01 बजकर 43 मिनट से शाम 4 बजकर 20 मिनट तक
  • रक्षा बन्धन के लिए प्रदोष काल का मुहूर्त – शाम 06 बजकर 56 मिनट से रात 09 बजकर 08 मिनट तक
  • रक्षा बन्धन भद्रा अन्त समय – प्रातः 05 बजकर 53 से दोपहर 01 बजकर 32 मिनट तक

रक्षा बंधन पर राखी बांधने का सबसे सही समय अपराह्न के दौरान होता है, जो दोपहर बाद का समय होता है। वहीं भद्रा काल के दौरान भाई के हाथ में राखी बांधना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में 19 अगस्त यानी रक्षा बन्धन के दिन दोपहर 01 बजकर 43 मिनट से शाम 4 बजकर 20 मिनट तक राखी बांधी जा सकती हैं।

क्या है शुभ योग?

  • शोभन योग – पूरे दिन
  • सर्वार्थ सिद्धि योग – प्रात: 05 बजकर 53 मिनट से सुबह 08 बजकर 10 मिनट तक
  • रवि योग – प्रात: 05 बजकर 53 मिनट से सुबह 08 बजकर 10 मिनट तक

राखी बांधने का क्या है सही तरीका?

राखी बांधने से पहले  भाई की आरती उतारें और फिर माथे पर तिलक लगाएं। भाई के दाहिने हाथ में राखी बांधना शुभ होता है। क्योंकि दाहिने हाथ से किए गए कार्यों जैसे दान आदि को भगवान स्वीकार करते हैं। इसके बाद भाईयों को अपनी बहनों के पैर छूने चाहिए। साथ ही इस दिन भाइयों द्वारा बहनों को कुछ उपहार देने का भी चलन है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!