Thursday, September 19, 2024

30.1 C
Delhi
Thursday, September 19, 2024

Homeदेश विदेशBamboo Day 2024: विश्व बांस दिवस मनाने का क्या है उद्देश्य ? जानें...

Bamboo Day 2024: विश्व बांस दिवस मनाने का क्या है उद्देश्य ? जानें इस पेड़ के फायदे… 

Bamboo Day 2024: हर साल देश में 18 सितंबर को ‘विश्व बांस दिवस’ (World Bamboo Day) मनाया जाता है, ताकि बांस की उपयोगिता और पर्यावरण के प्रति इसके फायदों के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके। बांस एक बहुउपयोगी पौधा है, जिसका मानव जीवन में सदियों से व्यापक उपयोग होता आ रहा है। यह न केवल सब्जी, चारपाई, सीढ़ी, और टिंबर जैसी दैनिक जरूरत की वस्तुओं में काम आता है, बल्कि हिंदू रीति-रिवाजों में भी अर्थी बनाने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में भी इसका उपयोग होता है।

बांस को पर्यावरण के लिए भी अत्यधिक लाभकारी माना जाता है, क्योंकि यह तेजी से बढ़ता है, मिट्टी की गुणवत्ता सुधारता है, और कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करता है। इस दिन का उद्देश्य बांस के टिकाऊ उपयोग को प्रोत्साहित करना और उसके संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करना है।

Bamboo Day 2024: कैसे हुई इस दिवस की शुरूआत?

आपको बता दें कि ‘वर्ल्ड बैम्बू डे’ को मनाने की शुरुआत साल 2009 में ‘वर्ल्ड बैम्बू ऑर्गेनाइजेशन’ ने की थी। इसकी शुरुवात इसलिए की गई थी की जिससे लोगों को बांस की उपयोगिता के बारें में पता में चले अर्थात बांस उगाने व इसके इस्तेमाल के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए यह दिन मनाया जाता है। बांस केवल खाने या चीजें बनाने के ही काम नहीं आता बल्कि इसके कई और फायदे भी हैं। आज विश्व बांस दिवस पर यहां आप इससे जुड़े कुछ दिलचस्प तथा रोचक तथ्य जान सकते हैं।

Bamboo Day 2024: बांस को खाने के रूप में किया जाता है प्रयोग ?

 जैसे की आप सभी को पता है कि कई जगहों या बहुत से इलाकों में बांस को बहुत पसंद से खाया जाता है। वहीं पांडा के अलावा इंसान भी इसे खाते हैं। बैंबू के ‘शूट्स’ का सेवन स्टू, सूप, ग्रेवी, अचार और सलाद के तौर पर किया जाता है। बांस सबसे अधिक दक्षिण-पूर्व एशिया, भारतीय उप-महाद्वीप और प्रशांत महासागर के द्वीपों पर पाए जाते हैं। यह कटाई के बाद स्वत: पैदा हो जाता है।

Bamboo Day 2024:  क्या तेजी से बढ़ने वाला पौधा है बांस

आपको जानकर हैरानी होगी की पृथ्वी पर बांस सबसे तेजी से बढ़ने वाला पौधों में से एक है। बांस की कुछ प्रजातियां प्रतिदिन लगभग 1 मीटर तक बढ़ सकती हैं। बांस इमारती लकड़ी यानी टिंबर भी अर्पित करता है। बांस के जंगल बाकी पेड़ों के जंगलों की तुलना में बहुत तेजी से विकसित हो जाते हैं।सबसे तेजी से बढ़ने वाले पौधे का विश्व रिकार्ड बांस की 45 प्रजातियों में से कुछ प्रजातियों के नाम है

जो प्रतिदिन 91 सेमी (35 इंच) या 0।00003 किमी/घंटा (0।00002 मील प्रति घंटे) की दर से बढ़ते पाए गए हैं।आरएचएस डिक्शनरी ऑफ गार्डनिंग के अनुसार, बांस की लगभग 1,000 प्रजातियां हैं। उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में सबसे ऊंचा बांस कथित तौर पर 40 मीटर (130 फीट) ऊंचा था, यूरोप और अमेरिका में 20-30 मीटर (65-98 फीट) सबसे ऊंचा बांस है।

Bamboo Day 2024: बांस से मिलता है सबसे ज्यादा ऑक्सीजन ?

जानकर हैरान हो जाएगें कि बांस अन्य पेड़ों से ज्यादा मतलब की सबसे ज्यादा ऑक्सीजन पैदा करता है। बांस उनकी तुलना में 35 प्रतिशत अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन करता है। बांस के पौधे भारी मात्रा में ग्रीन हाउस गैसों को अवशोषित करते हैं। यह ‘कार्बन सिंक’ के तौर पर काम करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!