Friday, October 18, 2024

35.1 C
Delhi
Friday, October 18, 2024

Homeदेश विदेशWaqf Amendment Bill: देश के माहौल को खराब करने की कोशिश, क्या इसके...

Waqf Amendment Bill: देश के माहौल को खराब करने की कोशिश, क्या इसके पीछे है अंतरराष्ट्रीय इस्लामिक संगठन

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन बिल को लेकर सुझाव देने की समयसीमा अब समाप्त हो चुकी है। यह बिल ख़त्म होने के बाद BJP बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने इस पर बड़ा दावा किया है। 25 सितंबर को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के वरिष्ठ सदस्य निशिकांत दुबे ने इस संबंध में जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल को पत्र लिखा है। सूत्रों के अनुसार, दुबे ने वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा और सुझावों को लेकर अपनी बात सामने रखी है। 

वक्फ संशोधन बिल का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता और सुधार लाना है, और इसे लेकर विभिन्न क्षेत्रों से सुझाव मांगे गए थे। इस संदर्भ में दुबे का पत्र महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि वक्फ संपत्तियों का मुद्दा संवेदनशील है और इसके प्रबंधन से जुड़े विवाद अक्सर सामने आते हैं।

Waqf Amendment Bill: अंतराष्ट्रीय स्तर पर कंट्रोल किया जा रहा है 

आपको बता दें कि,निशिकांत दुबे ने जगदंबिका पाल को एक पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जेपीसी को मिले 1 करोड़ 25 लाख पत्रों की भाषा एक जैसी है, जिसमें वक्फ संशोधन बिल को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की बात कही गई है। इन सुझावों के आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के जरिए भेजे जाने की संभावना हो सकती है। दुबे के मुताबिक इसे अंतराष्ट्रीय स्तर पर कंट्रोल किया जा रहा है और देश के अंदर  माहौल खराब करने की अंतराष्ट्रीय साजिश रची जा रही है। पत्र में उन्होंने इसे राष्ट्रीय संप्रभुता पर खतरा बताया है।

Waqf Amendment Bill: देश की व्यवस्था को कमजोर करने का पूरा प्रयास 

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष जगदंबिका पाल को लिखे गए पत्र में कई और गंभीर आरोप लगाए हैं।  इसे लेकर दुबे ने कहा है कि वक्फ संशोधन बिल के पीछे अंतरराष्ट्रीय इस्लामिक संगठनों का हाथ है, जो देश की  स्थिति और व्यवस्था को कमजोर करने का पूरा प्रयास कर रहा है। उन्होंने भगोड़े इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक और अन्य इस्लामिक कट्टरपंथियों पर भी आरोप लगाया है कि वे भारतीय युवाओं के बीच भ्रम फैलाने और उन्हें सरकार के खिलाफ भड़काने की योजना बना रहे हैं, विशेष रूप से वक्फ संशोधन बिल के संदर्भ में।

 जानकारी के मुताबिक, यह आरोप उस समय सामने आया है जब वक्फ संपत्तियों से जुड़े विवादों और उनके प्रबंधन पर पहले से ही ध्यान केंद्रित किया गया है। दुबे के इस बयान से यह मुद्दा और विवादास्पद हो सकता है, क्योंकि यह न केवल वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन बल्कि देश की सुरक्षा और सामाजिक समरसता से भी जुड़ा हुआ है।

Waqf Amendment Bill: भारत की विधायी स्वतंत्रता पर सीधा हमला 

उन्होंने पत्र में दावा किया है कि जाकिर नाइक जेपीसी को सबमिशन से भरने में उसके नेटवर्क की किसी भी संलिप्तता की पूरी तरह से जांच की जानी चाहिए। अगर यह पूरी तरह से सच पाया जाता है तो यह भारत की विधायी स्वतंत्रता पर सीधा हमला है और इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे के रूप में देखा जाना चाहिए। 

Waqf Amendment Bill: विदेशी अभिनेताओं की संलिप्तता एक गंभीर चिंता का विषय

निशिकांत दुबे ने चिंता व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ आईएसआई, चीन और जमात-ए-इस्लामी बांग्लादेश और तालिबान जैसे कट्टरपंथी संगठनों, विदेशी अभिनेताओं की संलिप्तता एक गंभीर चिंता का विषय है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!