Friday, October 18, 2024

31.1 C
Delhi
Friday, October 18, 2024

Homeप्रदेशकौन हैं महेंद्र भट्ट जिनके हाथों में ही रहेगी कमान, कब मिलेगा...

कौन हैं महेंद्र भट्ट जिनके हाथों में ही रहेगी कमान, कब मिलेगा उत्तराखंड भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष ?

देहरादून। प्रदेश भाजपा को अपना नया अध्यक्ष नवंबर महीने में मिलेगा। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी ने सांगठनिक चुनाव की रूपरेखा तैयार कर ली है। देहरादून में हुई विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में चुनाव कार्यक्रम पर मुहर लगी। सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया अगस्त माह से शुरू होगी जो दिसंबर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के साथ संपन्न होगी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश में पार्टी का सदस्यता अभियान एक अगस्त से शुरू होगा और 15 अगस्त तक चलेगा। 16 अगस्त से 30 अगस्त तक सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू होगा। पहली से 15 अक्तूबर तक सक्रिय सदस्यों का सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान संपन्न होने के बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। पहली नवंबर से मंडल अध्यक्षों के चुनाव होंगे। चुनाव की यह प्रक्रिया 15 नवंबर तक चलेगी।

16 नवंबर से 30 नवंबर के बीच जिलाध्यक्षों के चुनाव होंगे। इसी दौरान नया प्रदेश अध्यक्ष भी चुना जाएगा। दिसंबर माह में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। पार्टी सूत्रों का कहना है कि एक-दो दिन में पार्टी सदस्यता अभियान के संचालित करने के लिए प्रदेश प्रमुख व सह प्रमुखों की नियुक्ति करेगी। उन्हीं देखरेख में सदस्यता अभियान संचालित होगा।

कब तक भट्ट के हाथों में ही रहेगी कमान ?

प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष की कमान अभी सांसद महेंद्र भट्ट के हाथों में ही रहेगी। भट्ट राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं। उनके निर्वाचन के बाद से ही पार्टी के भीतर नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं गरम हैं। प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कुछ नामों की भी चर्चा होती रही है। लेकिन काफी हद तक साफ हो गया है कि नवंबर महीने तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक संगठन की बागडोर महेंद्र भट्ट ही संभालेंगे।

सांसद महेंद्र भट्ट ने किन मुख्‍य आंदोलन में लिया भाग ?

  • श्री राम जन्‍म भूमि आंदोलन में 15 दिनों तक रहे जेल में (कांसखेत जेल, पौड़ी)।
  • उत्‍तराखंड राज्‍य आंदोलन में पांच दिनों तक रहे जेल में (पौड़ी जेल)।

सांसद महेंद्र भट्ट के क्या रहे सांगठनिक दायित्‍व ?

  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहसचिव – वर्ष 1991 से 1996 तक।
  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग संगठन मंत्री टिहरी विभाग – वर्ष 1994 से 1998 तक।
  • भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश सचिव – वर्ष 1998 से 2000 तक।
  • भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश महासचिव – वर्ष 2000 से 2002 तक।
  • भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्‍यक्ष – वर्ष 2002 से 2004 तक।
  • भाजपा युवा मोर्चा राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी सदस्‍य एवं महाराष्‍ट्र व हिमाचल प्रभारी।
  • भाजपा प्रदेश सचिव – वर्ष 2007 से 2010 तक।
  • भाजपा गढ़वाल संयोजन – वर्ष 2012 से 2014 तक।
  • भाजपा प्रदेश सचिव – वर्ष 2015 से 2020 तक।

सांसद महेंद्र भट्ट के क्या रहे प्रमुख दायित्‍व ?

  • विधायक नंदप्रयाग विधान सभा – 2002 से 2007 तक।
  • मुख्‍य सचेतक भाजपा विधान मंडल दल – वर्ष 2002 से 2007 तक।
  • राज्‍यमंत्री – वर्ष 2010 से 2012 ( उपाध्‍यक्ष राज्‍यस्‍तरीय लघु सिंचाई अनुश्रवण समिति)
  • विधायक बदरीनाथ विधान सभा – 2017 से 2022 तक।
  • विभि‍न्‍न समितियों में सदस्‍य – उत्‍तराखंड चारधाम देवस्‍थानम प्रबंधन बोर्ड प्राकलन समिति, आवास समिति, पलायन समिति, आश्‍वासन समिति।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!