Friday, October 18, 2024

31.1 C
Delhi
Friday, October 18, 2024

Homeबड़ी खबरDelhi Odd Even Rule: दिल्ली सरकार वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने की...

Delhi Odd Even Rule: दिल्ली सरकार वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने की कर रही तैयारी, ऑड-ईवन नियम भी होगा लागू 

Delhi Odd Even Rule: दिल्ली CM को लेकर कई दिनों तक चर्चा का विषय बना हुआ था। फ़िलहाल में देश की राजधानी को नई CM आतिशी मिल गई हैं। सत्ता में आते ही उन्होंने सबसे पहले वायु प्रदूषण पर रोक लगाने पर कदम उठाया है। साथ ही आतिशी सरकार इस साल भी पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। वहीं, बड़ी बात यह है कि जल्द ही दिल्ली में ऑड-ईवन नियम भी लागू हो सकता है, इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। 

जानकारी के लिए बता दें कि, पिछले साल भी दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने वायु प्रदूषण को नियंत्रण में रखने के लिए पटाखों पर पूरी तरह से बैन लगा दिया था। लकिन आज की तिथि में यह नियम लागू नहीं है। लेकिन नोटिफिकेश जारी होने के बाद नियम पूर्ण रूप से लागू हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, यह 1 जनवरी 2025 से लग सकता है।

Delhi Odd Even Rule: लोगों को वर्क फॉर्म होम के लिए बना रही प्लान

सबसे बड़ी बात यह है कि दिल्ली की सरकार लोगों को वर्क फॉर्म होम के लिए प्लान कर रही है इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि, अगर कम गाड़िया बहार निकलेंगी तो वायु प्रदूषण कम होगा इसके अलावा वायु में सुधार बना रहेगा। इसके साथ ,आर्टिफिकल बारिश के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को चिट्ठी लिखी गई है। ये योजना केवल इमरजेंसी स्थिति के तैयार की जा रही है। 

‘Delhi Odd Even Rule: केंद्र सरकार की लेनी चाहिए मदद

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि एनसीआर वाले राज्यों में बढ़ने वाले प्रदूषण का असर कहीं ना कहीं  दिल्ली पर भी पड़ता है। इन समस्याओं से समाधान पाने के हमें केंद्र सरकार की मदद लेनी चाहिए। सभी सरकारें मिलकर जब यह काम करेंगी, तभी प्रदूषण से प्रभावी तरह से लड़ा जा सकता है। इसलिए इस साल के ‘विंटर एक्शन’ प्लान की प्रमुख थीम ‘मिलकर चलें और प्रदूषण से लड़ें’ होगी।

बहुत कोशिश के बाद और सामूहिक प्रयास के परिणाम से दिल्ली के अंदर प्रदूषण का स्तर  काफी कम होता जा रहा है। लगातार कम हो रहा है। साल 2016 में 243 खराब दिन थे। हालांकि साल 2023 में ये दिन घट कर 159 हो रहे गए हैं। वहीं, बीते एक साल में प्रदूषण के स्तर में लगभग 34.6 फीसदी की कमी आई है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!