Monday, September 16, 2024

31.1 C
Delhi
Monday, September 16, 2024

Homeशिक्षा एवं रोजगारE-Shram Card: ई-श्रम कार्ड वाले श्रमिकों के लिए खुशखबरी, कितना मिलेगा हर...

E-Shram Card: ई-श्रम कार्ड वाले श्रमिकों के लिए खुशखबरी, कितना मिलेगा हर महीने भत्ता ? 

E-Shram Card: केंद्र सरकार की तरफ से ई-श्रम कार्ड उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ख़बर सामने आ रही हैं क्योंकि सरकार की ओर से  ई-श्रम कार्ड के जरिए हर माह ₹1000 भत्ता देने के लिए घोषणा की गई हैं। इस कार्ड के जरिए सरकार की तरफ से हर महीने लोगों को सहायता दी जा रही है। अगर आप भी ई-श्रम कार्ड भत्ता का लाभ लेने का विचार कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होने वाला हैं। 

हर महीने कितनी मिलेगी राशि?

ई-श्रम कार्ड भत्ता असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के लिए जारी की गई एक योजना है। जिसमें सरकार ई-श्रम कार्ड वालों को हर महीने ₹1000 की सहायता राशि दे रही है। इस योजना को केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा मिलकर किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सरकार की तरफ से यह सहायता राशि बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेज दी जाती है। इस कार्ड के जरिए आर्थिक सहायता के अतिरिक्त सरकारी योजना और बीमा योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है।

इस योजना का किसे मिलेगा लाभ?

  • असंगठित वर्ग के सभी नागरिकों को ई-श्रम कार्ड के जरिए हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता सरकार की तरफ से दी जा रही है।
  • इस कार्ड के जरिए आपको प्रतिवर्ष 2 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा भी लाभ में दिया जाएगा।
  • अगर आपके पास भी ई-श्रम कार्ड बना हुआ है तो 60 वर्ष की आयु के बाद इसी कार्ड के जरिए आपको हर महीने ₹3000 की पेंशन भी दी जाएगी।
  • ई-श्रम कार्ड के जरिए आपको पीएम आवास योजना के तहत पक्का घर बनवाने के लिए आर्थिक सहायता मिल जाएगी। इसके लिए 1 लाख ₹20000 की आर्थिक सहायता सरकार की तरफ से दी जा रही है।
  • ई-श्रम कार्ड के जरिए श्रमिक के बच्चों को शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति भी दी जाती है।
  • ई-श्रम कार्ड धारक की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में ई-श्रम कार्ड भत्ता का लाभ कार्ड धारक की पत्नी को दिया जाता है। जिसके तहत ₹1500 की आर्थिक सहायता सरकार की तरफ से दी जा रही है।
  • असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर जैसे की रिक्शा चालक, नौकर, सफाई कर्मचारी, मछुआरे, दर्जी इन सभी को ई-श्रम कार्ड का लाभ मिल सकता है।
  • इस योजना का लाभ केवल गरीबी रेखा से नीचे जीवन बिताने वाले श्रमिक को ही दिया जाएगा।

क्या है इस योजना का उद्देश्य

केंद्र सरकार के द्वारा ई-श्रम कार्ड भत्ता योजना को प्रारंभ करने का केवल एक मात्र उद्देश्य यह है कि जो असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे हैं जैसे जो मजदूर और गरीब नागरिक हैं उन्हें वित्तीय सहायता दी जाए। जिससे उनका जीवन स्तर थोडा ऊपर उठाए जा सके। इसके तहत सरकार की तरफ से ₹1000 की वित्तीय सहायता दी जा रही है। जिसके जरिए वह किसी पर निर्भर ना रहे और अपनी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति कर सके।

जरूरी डॉक्यूमेंट

  • पैन कार्ड 
  • आधार कार्ड 
  • बैंक पासबुक 
  • राशन कार्ड 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • आयु प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • दसवीं कक्षा की मार्कशीट 
  • मोबाइल नंबर

क्या हैं ऑनलाइन आवेदन प्रकिया ?

  • अगर आप E Shram Card Bhatta 2024 योजना का फायदा उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आप ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आप आसानी से ई-श्रम कार्ड बनवा सकते है. अगर आप ई-श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इस  प्रक्रिया को फॉलो करें।
  • ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करके आप डायरेक्ट वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • यहां पर आपको ई-श्रम पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब यहां पर आपके सामने एक और नया वेब पेज खुल जाएगा। जहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • नेक्स्ट में आपको सेंड ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • सेंड ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आ जाएगा। उस ओटीपी को बॉक्स में दर्ज कर दें।
  • ओटीपी सत्यापित करने के बाद ई-श्रम कार्ड भत्ता बनवाने के लिए आवेदन फार्म खुल जाएगा।
  • इस आवेदन फार्म में आपको सभी प्रकार की जानकारी दर्ज करनी होगी। जैसे कि नाम, बैंक खाता नंबर, वर्तमान मोबाइल नंबर, जन्मतिथि इत्यादि।
  • इन सभी विवरण को सावधानी पूर्वक दर्ज कर दें और सत्यापित करें।
  • इसके बाद यहां पर जो डॉक्यूमेंट मांगे गए हैं उन सभी को स्कैन करके अपलोड करें।
  • आखरी में सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करके सबमिट करें। इस प्रकार आप ई-श्रम कार्ड भत्ता की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे।

पेमेंट स्टेटस कैसे देखें ?

  • अगर आप अपने ई-श्रम कार्ड का पेमेंट स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए हम आपको प्रक्रिया बताने जा रहे हैं जिसको फॉलो करके आप अपने पेमेंट की स्टेटस चेक कर सकते हैं।
  • ई-श्रम कार्ड के पेमेंट स्टेटस को चेक करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब यहां पर आपके सामने एक नया होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज खुलने के बाद आपके सामने ई-श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक का ऑप्शन दिखाई देगा उसके ऊपर क्लिक कर दें।
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक और नया पेज खुल जाएगा जिस पर आपको ई आधार कार्ड बेनिफिशियरी स्टेटस चेक लिंक का ऑप्शन दिखाई देगा। उस ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने पेमेंट स्टेटस चेक करने का फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब इस फॉर्म में आपको अपना श्रमिक कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
  • यहां पर मोबाइल नंबर दर्ज करने के पास सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • सबमिट करने के बाद आपके सामने ई-श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस खोलकर सामने आ जाएगा।
  • इस प्रक्रिया को फॉलो करके आप ई-श्रम कार्ड की पेमेंट स्टेटस को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!