Monday, September 16, 2024

29.1 C
Delhi
Monday, September 16, 2024

Homeशिक्षा एवं रोजगारTeachers Day 2024: 5 सितम्बर को क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस...

Teachers Day 2024: 5 सितम्बर को क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस ?

Teachers Day 2024: भारत में हर साल 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है इस दिन को लेकर सभी TEACHER’S बेहद उत्साहित होते हैं। सभी स्कूल और कॉलेजों में इस दिवस को बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है। विद्यालय के सभी बच्चे शिक्षक के रूप में स्कूल आते हैं और अपने शिक्षक को प्रेम भरा भेट भी देते हैं।

शिक्षक दिवस एक ऐसा दिन है जब हम उन सभी शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट कर सकते हैं जिन्होंने हमारे जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण और अहम भूमिका निभाई है। इस दिन को मनाते हुए हमें यह भी याद रखना चाहिए कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो हमें एक बेहतर समाज और उज्जवल भविष्य की ओर ले जाती है।

5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने का कारण डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के महान व्यक्तित्व और उनके शिक्षण के प्रति समर्पण है इस दिन को भारत में इसलिए मानया जाता है क्योंकि हमें शिक्षा की महत्ता और शिक्षक के योगदान को समझने का भी मौका मिलता है।लेकिन अभी के मन में यह सवाल जरुर उठता है कि 5 सितंबर को ही शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? तो चलिए इस आर्टिकल के मदद से हम जानते है शिक्षक दिवस से जुड़ी रोचक बातें।

Teachers Day 2024: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है?

5 सितंबर को भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में जाना जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि, डॉ.राधाकृष्णन एक महान शिक्षक, दार्शनिक, और विद्वान थे। उनका हमेशा यह मानना था कि एक शिक्षक का योगदान समाज के विकास में बहुत महत्वपूर्ण होता है।

उनके छात्रों ने जब उनसे उनकी जयंती मनाने की इच्छा जताई, तो उन्होंने कहा कि उनकी जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए।इस प्रकार, 5 सितंबर 1962 को, जब डॉ. राधाकृष्णन पहली बार राष्ट्रपति बने, उनके सम्मान में इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू हुई।

Teachers Day 2024: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुतनी नामक स्थान पर हुआ था। वे भारतीय दर्शनशास्त्र में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति थे और उन्होंने पश्चिमी देशों में भी भारतीय दर्शन की महत्ता को स्थापित किया। उनकी विद्वत्ता और शिक्षण शैली के कारण वे छात्रों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय थे। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में भारतीय दर्शन पर व्याख्यान दिए और कई पुस्तकों की रचना की। उनके योगदान को देखते हुए उन्हें 1954 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

Teachers Day 2024: शिक्षक दिवस से जुड़ी विशेष बातें

  • डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और उनके विचारों से प्रेरित होकर ही 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। उनका कहना था कि “शिक्षक एक समाज की रीढ़ होते हैं”। उन्होंने अपने जीवन में शिक्षा और शिक्षक की भूमिका को सर्वोच्च माना।
  • भारत में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है, वहीं अगर पूरे देश यानी अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस की बात करें तो World Teacher’s Day 5 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिन यूनेस्को (UNESCO) द्वारा शिक्षकों की भूमिका को मान्यता देने के लिए घोषित किया गया था।
  • शिक्षक दिवस का उद्देश्य शिक्षकों के महत्व को समझना और समाज में उनके योगदान को मान्यता देना है। यह दिन विद्यार्थियों को उनके शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने और शिक्षा की अहमियत को समझने का अवसर प्रदान करता है।
  • इस दिन, स्कूल और कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। छात्र अपने शिक्षकों के लिए नृत्य, गीत, नाटक, और भाषण प्रस्तुत करते हैं। कुछ जगहों पर छात्र शिक्षकों की भूमिका निभाते हैं और एक दिन के लिए शिक्षक बनते हैं।कई राज्य सरकारें शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित करती हैं। इस दिन शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!