Friday, October 18, 2024

31.1 C
Delhi
Friday, October 18, 2024

Homeशिक्षा एवं रोजगारDRDO Recruitment 2024: DRDO में निकली 200 पदों पर बम्पर भर्ती, फटाफट कर लें...

DRDO Recruitment 2024: DRDO में निकली 200 पदों पर बम्पर भर्ती, फटाफट कर लें अप्लाई

DRDO Recruitment 2024: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने 200 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू हो गई है और यह विज्ञापन जारी होने के 21 दिनों तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार DRDO की आधिकारिक वेबसाइट [drdo.gov.in](https://drdo.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 200 पद भरे जाएंगे। जिनमें आपको  ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 40 पद, टेक्निशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा) के 40 पद और ट्रेड अप्रेंटिस (ITI पास) के 120 पद शामिल हैं।

DRDO Apprentice Recruitment 2024: क्या होनी चाहिए योग्यता ?

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस: B.E/B.Tech (इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर विज्ञान, मैकेनिकल, रासायनिक)
  • टेक्निशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा): डिप्लोमा (इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर विज्ञान, मैकेनिकल, रासायनिक)
  • ट्रेड अप्रेंटिस (ITI पास): फिटर, वेल्डर, टर्नर, मैकेनिस्ट, मैकेनिक-डीजल, इलेक्ट्रॉनिक्स-मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, और COPA (कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट)

DRDO Apprentice Recruitment 2024: ये रहनी चाहिए आयु सीमा

 आपको बता दें कि, आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 1 अगस्त 2024 को 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। अगर आपकी उम्र इस तिथि के अनुसार सही है तो आप इसे फॉर्म को आसानी से भर सकते हैं और आप अपना सपना भी सच कर सकते है 

DRDO Apprentice Recruitment 2024: जानें कौन से हैं जरूरी डाक्यूमेंट्स

  • एप्लीकेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी
  • 10वीं क्लास की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • बी।ई।/बी।टेक/डिप्लोमा/आईटीआई की अंतिम मार्क शीट/प्रावधानिक
  • डिग्री/प्रावधानिक डिग्री/डिप्लोमा/आईटीआई प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • PWD प्रमाण पत्र
  • फोटो आईडी प्रूफ
  • आधार कार्ड (अनिवार्य)
  • बैंक पासबुक
  • मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो

DRDO Apprentice Recruitment 2024: कैसे होगा चयन ?

बता दें कि, इस जॉब के चयन प्रक्रिया अकादमिक मेरिट और आवश्यकतानुसार इंटरव्यू के आधार पर होगी,  इसमें सभी एग्जाम के तरह सभी दस्तावेजों की जांच आवश्यक है। शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को  आवेदन में दिए गए ई-मेल पर सूचित किया जाएगा। उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन/जॉइनिंग के दौरान मूल और स्व-प्रमाणित दस्तावेज लाने होंगे।

DRDO Apprentice Recruitment 2024: मुख्य बातें

अप्लाई करने वाले B.E/B.Tech/डिप्लोमा के उम्मीदवारों के लिए NATS 2.0 पोर्टल (nats.education.gov.in) पर पंजीकरण करना जरूरी है। जबकि आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के लिए apprenticeshipindia.org पर पंजीकरण आवश्यक है। ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार DRDO की आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!