Monday, September 16, 2024

31.1 C
Delhi
Monday, September 16, 2024

Homeस्वास्थ्य मन्त्रये हरे पत्ते आपके लिए हैं लाभकारी, जानें किन रोगों के लिए...

ये हरे पत्ते आपके लिए हैं लाभकारी, जानें किन रोगों के लिए है गुणकारी ?

cholesterol: बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में कुछ विशेष प्रकार के पत्ते फायदेमंद साबित हो सकते हैं। चलिए, हम इन पत्तों के बारे में जानते हैं।

(कोलेस्ट्रॉल घटाने वाले पत्ते)

कोलेस्ट्रॉल कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने के कारण हार्ट अटैक, स्ट्रोक, और कोरोनरी हार्ट रोग जैसी बीमारियों का जोखिम बढ़ता है। ऐसे में, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आप शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो कुछ आयुर्वेदिक उपायों का सहारा ले सकते हैं। आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी बूटियां और पत्तियां हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे पत्तों के बारे में बताएंगे, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को तेजी से कम कर सकते हैं।

Tulsi Leaves (तुलसी के पत्ते)

तुलसी के पत्ते आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होते हैं। इसमें मौजूद तत्त्व मेटाबॉलिक स्ट्रेस को कम करने में सहायक होते हैं और बुरे कोलेस्ट्रॉल को भी कम करते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर में अतिरिक्त वसा कम होने लगती है। इसके लिए आप सुबह खाली पेट 3-4 तुलसी के पत्तों को कच्चा चबा सकते हैं या इसके अर्क का सेवन कर सकते हैं।

Curry Leaves (करी पत्ता)

करी पत्ता बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इसमें अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक होते हैं। साथ ही, ये गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी मदद करते हैं। इसके लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट करी पत्ते का जूस या पानी पी सकते है

Methi Leaves (मेथी के पत्ते)

मेथी के पत्ते भी शरीर में जमा कोलेस्ट्रॉल को तेजी से कम कर सकते हैं। इसमें फाइबर, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। आप मेथी को साग, सब्जी या जूस के रूप में भी सेवन कर सकते हैं।

Jamun Leaves (जामुन के पत्ते)

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए जामुन के पत्ते बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंथोसाइनिन जैसे गुण होते हैं, जो नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। आप जामुन के पत्तों को पाउडर, चाय या काढ़े के रूप में उपयोग कर सकते हैं।

Coriander Leaves (धनिया के पत्ते)

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में धनिया के पत्ते बहुत कारगर होते हैं। इसके सेवन से शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थ और एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद मिलती है। आप धनिया के पत्ते को सलाद में मिला कर या इसकी चटनी बनाकर सेवन कर सकते हैं।सुबह खाली पेट शहद के साथ इस एक चीज को खाएं, नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल बाहर निकल जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!