Saturday, September 21, 2024

26.1 C
Delhi
Saturday, September 21, 2024

Homeस्वास्थ्य मन्त्रHEALTH : शुगर कम होने पर क्या खाएं? क्या है चीनी खाने...

HEALTH : शुगर कम होने पर क्या खाएं? क्या है चीनी खाने का बेस्ट टाइम ?

HEALTH : चीनी को जहर की तरह माना जाता है। एक्सपर्ट कहते हैं कि इसका सेवन मोटापा, डायबिटीज, कैंसर, हार्ट डिजीज का कारण बन सकता है। लेकिन क्या आप चीनी खाने का बेस्ट टाइम जानते हैं। इस वक्त शुगर लेने से न आपको डायबिटीज होगी और न कोई बीमारी का खतरा होगा। सबसे खास बात यह है कि अगर आप इस टाइम ग्लूकोज नहीं लेंगे तो दिक्कत हो जाएगी।

शुगर कम होने पर क्या खाएं?

हाइपोग्लाइसेमिया चीनी खाने का एकदम सही वक्त है। यह ऐसी कंडीशन है जिसमें आपका ब्लड शुगर जरूरत से कम हो जाता है। इसके कुछ संकेत होते हैं। इनके दिखने पर तुरंत चीनी की फंकी मार लेनी चाहिए। हाइपोग्लाइसेमिया के शिकार लोगों को ब्लड शुगर कम करने वाली चीजों से भी दूर रहना चाहिए।

चीनी खाने का बेस्ट टाइम क्या है ?

अगर आपको इनमें से कोई भी दिक्कत हो रही है तो खून में ग्लूकोज की कमी हो सकती है। यह चीनी खाने का बिल्कुल सही वक्त है।

  • बहुत तेज भूख लगना
  • सिर घूमना
  • चिड़चिड़ापन और चिंता
  • पसीना आना
  • शरीर कांपना
  • होंठ में झुनझुनी
  • धड़कन तेज होना
  • थकान और कमजोरी महसूस करना
  • नजर धुंधली पड़ना
  • कंफ्यूजन होना
  • दौरे पड़ना
  • बेहोशी

इस स्थिति में चीनी आपकी जान बचा सकती है। इसकी जगह आप कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन भी कर सकते हैं। क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक हाइपोग्लाइसेमिया जानलेवा स्थिति है। इसमें तुरंत शुगर या कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन करना चाहिए।

शरीर में शुगर की कितनी कमी है खतरनाक ?

खून में शुगर की कमी खतरनाक होती है। यह डायबिटीज के मरीजों को भी हो सकती है। NIDDK के मुताबिक ब्लड शुगर का लेवल 70mg/dL के नीचे नहीं जाने देना चाहिए। अगर ऐसा है तो तुरंत मीठी चीजों का सेवन करें। आराम करें और 10-15 मिनट बाद फिर से ब्लड शुगर चेक करें। अगर यह अभी भी नीचे है तो थोड़ा मीठा और खा सकते हैं। अगर फिर भी आराम नहीं मिलता तो डॉक्टर के पास जाएं।

कितनी चीनी खा सकते हैं?

आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि एक दिन में कितनी चीनी खा रहे हैं। सामान्य वयस्क को एक दिन में 30 ग्राम से ज्यादा शुगर नहीं लेनी चाहिए। 7 से 10 साल के बच्चों के लिए यह मात्रा 24 ग्राम है। 4 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चे 19 ग्राम से ज्यादा शुगर न लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!