Thursday, September 19, 2024

30.1 C
Delhi
Thursday, September 19, 2024

Homeप्रदेशUttarakhand: औली से गौरसों बुग्याल तक बनाया जाएगा रोपवे, बहुत जल्द होगा आसमान...

Uttarakhand: औली से गौरसों बुग्याल तक बनाया जाएगा रोपवे, बहुत जल्द होगा आसमान से दीदार

Uttarakhand: चमोली जनपद में औली से गौरसों बुग्याल तक रोपवे बनाने की योजना की गई  है। इसके साथ ही, प्रदेश के प्रमुख मार्गों पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की 23वीं बोर्ड बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने औली से गौरसों बुग्याल तक रोपवे के लिए सर्वेक्षण कराने के 

प्रस्ताव को मिली मंजूरी-

UTDB कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक में समूह ‘क’ और ‘ख’ के सेवा नियमावली-2013 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके अलावा, वर्ष 2024-25 के लिए प्रस्तावित साहसिक पर्यटन के ईवेंट कैलेंडर का भी समर्थन किया गया। बैठक में जागेश्वर धाम, महासू देवता, ओम पर्वत, मुनस्यारी, जादौन, और टिम्बरसैंण जैसे महत्वपूर्ण स्थलों के विकास कार्यों की प्रगति से बोर्ड को अवगत कराया गया।

चंपावत में 10 प्रमुख नौलों के सुधार और पर्यटन की दृष्टि से उनके विकास के लिए दस्तावेजीकरण, मानचित्रण और डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करने के संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही, केदारनाथ-बदरीनाथ की तर्ज पर गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के लिए भी टूरिज्म डेस्टिनेशन प्लान तैयार करने के लिए कंसलटेंट चयनित करने का आदेश दिया गया।

 पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश- 

प्रमुख पर्यटक स्थलों जैसे ऋषिकेश, नैनीताल में ठंडी सड़क आदि में डेस्टिनेशन के बारे में  भी बात की गई। पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिथौरागढ़ के गूंजी में महर्षि वेदव्यास की मूर्ति स्थापित कर उसे पर्यटन गंतव्य बनाएं बैठक में पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे, अपर सचिव युगल किशोर पंत, संयुक्त निदेशक योगेंद्र गंगवार और कार्यालय अध्यक्ष पूनम चांद सहित कई विभागीय अधिकारी  भी मौजूद रहे।

ऋषिकेश की तर्ज पर कहां बनेगा बंजी जंपिंग?

पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्थित प्रमुख पुलों से ऋषिकेश की तर्ज पर बंजी जंपिंग की सभावनाएं तलाशी जाएं। गुड़गांव स्थित किंगडम आफ ड्रीम्स की तर्ज पर थीम पार्क विकसित करने पर विचार करें। एस्ट्रो टूरिज्म की संकल्पना कर कार्यक्रम बनाएं। पर्यटन क्षेत्र में रिसर्च एंड डेवल्पमेंट और कौशल विकास पर बोर्ड की ओर से रणनीति तय करें। परितयक्त पुलों पर पर्यटकों के लिए विभिन्न सुविधाओं को तलाशें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!