Thursday, September 19, 2024

30.1 C
Delhi
Thursday, September 19, 2024

Homeप्रदेशNag Panchami पर शिव योग समेत बन रहें है कई नक्षत्र संयोग,...

Nag Panchami पर शिव योग समेत बन रहें है कई नक्षत्र संयोग, जानिए शुभ मुहूर्त

Nag Panchami 2024: ज्योतिषीय के अनुसार, 09 अगस्त यानी आज नाग पंचमी है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव संग नाग देवता की पूजा की जा रही है। ज्योतिषियों की मानें तो नाग पंचमी पर दुर्लभ शिव योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही कई अन्य मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में नाग देवता की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी साथ ही ऐसी मान्यता है कि इस दिन नागों की पूजा करने से काल सर्प दोष से मुक्ति मिल जाती है। इसके साथ ही भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल नाग पंचमी पर काफी शुभ योग बन रहे हैं।

नागपंचमी के दिन हस्त नक्षत्र के शुभ संयोग में शिव वास योग, साध्य योग और सिद्ध योग का शुभ संयोग बन रहा है। इन शुभ योग में शिवजी की पूजा करने से भोलेबाबा शीघ्र की आपकी प्रार्थना  को स्वीकार करते हैं और तुरंत ही आपको पूजा का शुभ फल मिलता है पंचांग के अनुसार, 09 अगस्त को सुबह 12 बजकर 36 मिनट से शुरू होगी और 10 अगस्त को सुबह 03 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी। इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू होगी। इस दिन पूजा हेतु शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 01 मिनट से लेकर 08 बजकर 37 मिनट तक है। इस दौरान साधक स्नान-ध्यान कर महादेव संग नाग देवता की पूजा करते हैं।

क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त-

नाग पंचमी के दिन नागदेवता की पूजा पूरे दिन कभी भी की जा सकती है। पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त 9 अगस्त को सुबह 5 बजकर 47 मिनट से 8 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। दोपहर में 12 बजकर 13 मिनट से 1 बजे तक का समय भी पूजा के लिए शुभ है। इसके बाद प्रदोष काल में भी पूजा का शुभ महूर्त शाम को 6 बजकर 33 मिनट से रात को 8 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

इन बातों का रखें ध्यान

नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा-अर्चना अत्यंत लाभकारी मानी गई है। मान्यता है कि इस दिन नागदेवता के पूजन में हल्दी का विशेष रूप से प्रयोग करना चाहिए। धूप, बत्ती और पूजन साम्रगी अर्पित करने के बाद मिठाई का भोग लगाया जाता है। नागपंचमी पर नागदेवता को दूध लावा चढ़ाना शुभ माना जाता है। नाग देवता को दूध पिलाना संभव न हो तो किसी शांत एकांत स्थान पर जाकर कटोरी में दूध और लावा रख आएं।

नागपंचमी पर भूलकर भी किसी सांप की हत्या न करें। अगर इस दिन सर्प दिख जाए तो इसे दूर से प्रणाम करके अपना रास्ता बदलकर कहीं और चले जाएं। लेकिन भूलकर भी सांप को परेशान न करें। नागपंचमी के शुभ अवसर घर में या फिर मंदिर में रुद्राभिषेक करना बेहद शुभ माना जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!