Thursday, September 19, 2024

27.1 C
Delhi
Thursday, September 19, 2024

Homeबड़ी खबरइतिहास के पन्नो में दर्ज हुआ PM MODI का नाम, किसके पास...

इतिहास के पन्नो में दर्ज हुआ PM MODI का नाम, किसके पास है सबसे ज्यादा झंडा फहराने का रिकॉर्ड ? 

Independence Day: 15 अगस्त को लेकर देशभर में जश्न का माहौल है। जहां हर घर पर तिरंगा नजर आ रहा है वहीं सड़कों पर पुलिस का सख्त पहरा है। जैसे कि आप सभी को पता हैं कि स्वतंत्रता दिवस सभी भारतीयों के लिए एक गौरव का पल होता है। इस बीच जहां भारत का हर नागरिक इस स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह में डूबा हुआ है वहीं इस बार ये दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी बेहद खास है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दर्ज किया नया रिकॉर्ड-

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम इस बार एक खास उपलब्धि जुड़ गई है और उन्होंने एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। बता दें कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस 15 अगस्त को लगातार 11वीं बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर झंडा फहराए हैं। वहीं  झंडा फहराने के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से आगे निकल गए हैं। बता दें कि मनमोहन सिंह के नाम लाल किले से 10 बार झंडा फहराने का रिकॉर्ड है।

किसके पास है सबसे ज्यादा झंडा फहराने का किया रिकॉर्ड? 

लाल किले से झंडा फहराने का सबसे ज्यादा बार रिकॉर्ड देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के नाम दर्ज है। प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 17 बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया। क्योंकि यह 1947 से 1963 तक जवाहर लाल नेहरू देश के प्रधानमंत्री रहे थे। 

पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बाद दूसरे नंबर पर नाम आता है पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से 16 बार झंडा फहराया। 1966 से 1976 और 1980 से 1984 तक इंदिरा गांधी देश के प्रधानमंत्री पद पर आसीन थीं। 

दिल्ली को छावनी के रूप में किया गया तब्दील-

इस पावन अवसर पर समारोह की सुरक्षा के लिए दिल्ली को छावनी के रूप में बदल दिया गया है। तीन हजार से अधिक यातायात पुलिस, 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ-साथ एआई-आधारित चेहरे पहचानने वाले 700 कैमरे दिल्ली की सुरक्षा को मजबूती दी हैं। वहीं राजधानी के अति संवेदनशील इलाकों में भी हर जगह पर पुलिस बल को तैनात किया गया है और सभी पर पैनी नजर रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!