Thursday, September 19, 2024

27.1 C
Delhi
Thursday, September 19, 2024

HomeमनोरंजनAkshay Kumar Birthday: अपने ही Birthday पर फैंस को दिया शानदार तोहफा, देखकर...

Akshay Kumar Birthday: अपने ही Birthday पर फैंस को दिया शानदार तोहफा, देखकर हो जाएंगे हैरान… 

Akshay Kumar Birthday: बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार आज यानी 9 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस ख़ास दिन पर अपने फैंस को बेहद खास तोहफा दिया है। आप सभी ने खिलाड़ी यानि की अक्षय की फिल्में जरुर देखी होगी जिसमे एक्शन और कॉमेडी का तड़का रहता है लेकिन इस बार कुछ हटके है। जानते हैं…

न एक्शन का दम दिखा न कॉमेडी काम आई। अब आगामी फिल्म में उन्होंने हॉरर पर दाव खेला है। बता दें कि खिलाड़ी अब फिल्मों के मामले में कहीं ना कहीं पीछे होते जा रहे हैं मतलब की उनकी कई फिल्मों को फ्लॉप का सामना करना पड़ा है। सूत्रों के मुताबिक, इस नई हॉरर फिल्म का फर्स्ट लुक के साथ टाइटल का भी ऐलान हो गया है। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं और करीब डेढ़ दशक बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन इस फिल्म के जरिए साथ काम कर रहे हैं।

Akshay Kumar Birthday: इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और क्या लिखा ?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अक्षय कुमार की आगामी फिल्म का नाम ‘भूत बंगला’ है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है और साथ ही वीडियो है।  इस इसमें वे दूध से भरा कटोरा हाथ में लिए नजर आ रहे हैं। एक्टर के कंधे पर काली बिल्ली सवार है। खिलाड़ी कुमार की यह फिल्म अगले साल यानी 2025 में रिलीज होगी।

अक्षय कुमार ने इसके साथ लिखा है, ‘वर्षों से जन्मदिन पर आप सभी से मिल रहीं शुभकामनाओं के लिए तहेदिल से शुक्रिया! इस साल इस खास दिन का जश्न ‘भूत बंगला’ के फर्स्ट लुक के साथ मनाया जा रहा है। करीब 14 साल बाद प्रियदर्शन के साथ जुड़ते हुए मैं बेहद उत्साहित हूं। यह एक ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसका आना काफी वक्त से बाकी था। इस शानदार यात्रा को आप सभी के साथ साझा करने के लिए बहुत बेकरारी से इंतजार है। कुछ जादुई होने वाला है’।

एकता कपूर इस फिल्म का निर्माण कर रही हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि यह फिल्म काले जादू पर आधारित बनाई जा रही हैं। अक्षय ने  यह जानकारी दी कि यहफिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय की इस पोस्ट पर यूजर्स के दिलचस्प कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आखिर 14 साल बाद दो शानदार लोग साथ जो आ रहे हैं तो कुछ कमाल तो होने वाला है’। एक यूजर ने लिखा, ‘हॉरर में आपका अंदाज देखे वाला होगा’। एक यूजर ने लिखा, ‘कॉमेडी, एक्शन किंग और लव गुरू, अब हॉरर में दम दिखाएंगे’।

Akshay Kumar Birthday: हॉरर में दिखा पाएंगे अपना जादू

अक्षय कुमार की इस साल की फिल्मों की बात करें तो उनकी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’, जिसमें वे टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आए, बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। इसके बाद आई उनकी फिल्म ‘सिरफिरा’ भी दर्शकों का ध्यान खींचने में नाकाम रही। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘खेल खेल में’, जो स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आई थी, उसे भी दर्शकों से खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। अब अक्षय कुमार की अगली फिल्म एक हॉरर में है, और यह देखना मज़ेदार होगा कि वे इस नई शैली में क्या कमाल दिखाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!