Friday, October 18, 2024

31.1 C
Delhi
Friday, October 18, 2024

HomeमनोरंजनYASH CHOPDA BIRTHDAY: रोमांटिक फिल्मों से मिली पहचान, इन स्टार्स को बनाया...

YASH CHOPDA BIRTHDAY: रोमांटिक फिल्मों से मिली पहचान, इन स्टार्स को बनाया बॉलीवुड का सुपरस्टार, पहचाने कौन हैं ?

YASH CHOPDA BIRTHDAY: यश चोपड़ा एक ऐसी हस्ती हैं जिनसे जुडी सभी यादें आज भी दर्शकों के दिल में मौजूद है। इन्होंने अपनी शानदार फिल्मों से पूरे दुनिया में बॉलीवुड का परचम लहराया है और देश का नाम उंचा किया है। आपको बता दें कि आज यश चोपड़ा का जन्म दिन है और 27 सितंबर को 92वीं जयंती मनाई जा रही है। यश चोपड़ा रोमांस के जादूगर बन फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर हुए थे। इस अवसर पर इनसे जुड़ी कुछ ख़ास बातों के बारें में जानते हैं।।

YASH CHOPDA BIRTHDAY: किसे कहा जाता है “किंग ऑफ रोमांस”?

बॉलीवुड इंडस्ट्री को कहीं ना कहीं इनकी वजह से पहचान मिली है। इतना ही नहीं आज शाहरुख खान को ‘रोमांस का बादशाह’ भी सिर्फ यश चोपड़ा की वजह से ही कहा जाता है। यश चोपड़ा, जिन्हें बॉलीवुड का “किंग ऑफ रोमांस” कहा जाता है, ने अपने फिल्मों में प्यार को इंद्रधनुष के विभिन्न रंगों में दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया।

उनकी फिल्मों ने प्रेम के जटिल और खूबसूरत पहलुओं को छूकर दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। यशराज फिल्म्स की सफलता और बॉलीवुड में इसकी मजबूत पकड़ का श्रेय उनके विजन और मेहनत को जाता है। 27 सितंबर 1932 को पाकिस्तान के लाहौर में जन्मे यश चोपड़ा रोमांटिक फिल्मों के लिए मशहूर थे, जिन्होंने हिंदी सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

YASH CHOPDA BIRTHDAY: कैसे शुरू हुआ करियर

यश चोपड़ा कभी इंजीनियर बनना चाहते थे और लंदन जाने की योजना भी बना रहे थे, लेकिन उनकी किस्मत उन्हें फिल्मों की दुनिया में ले आई। मुंबई आने पर उन्होंने अपने बड़े भाई बी आर चोपड़ा के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करना शुरू किया। उनका टैलेंट अभिनेत्री वैजयंती माला ने पहचाना और उन्हें निर्देशन पर ध्यान देने का सुझाव दिया। इसके बाद यश चोपड़ा ने खुद की फिल्में बनाने का फैसला किया। 1959 में उन्होंने “धूल का फूल” से बतौर निर्देशक डेब्यू किया, जो उनकी सफल फिल्मी यात्रा की शुरुआत बनी।

YASH CHOPDA BIRTHDAY: इन स्टार्स को मिली है यश चोपड़ा के वजह से पहचान

यश चोपड़ा, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को कई यादगार फिल्में दीं, न केवल एक महान फिल्ममेकर थे, बल्कि उन्होंने यशराज फिल्म्स को देश के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस के रूप में स्थापित किया। उनकी फिल्मों जैसे ‘डर’, ‘दिल तो पागल है’, ‘वीर जारा’, और ‘जब तक है जान’ ने बॉलीवुड को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उन्होंने अमिताभ बच्चन को ‘दीवार’ में एंग्री यंग मैन की पहचान दी और शाहरुख खान के साथ कई हिट फिल्में दीं। ‘जब तक है जान’ उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म थी, जिसमें शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!