Friday, October 18, 2024

22.1 C
Delhi
Friday, October 18, 2024

Homeबड़ी खबरBank Holidays: जल्द ख़त्म कर लें अपना काम, अक्टूबर में इतने दिन बंद...

Bank Holidays: जल्द ख़त्म कर लें अपना काम, अक्टूबर में इतने दिन बंद रहने वाले हैं बैंक

Bank Holidays: अगर अक्टूबर 2024 में आपके पास बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। त्योहारों और छुट्टियों के चलते अक्टूबर में बैंकों के कई दिन बंद रहने की संभावना है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अक्टूबर 2024 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें बताया गया है कि कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। 

इसलिए, यदि आप किसी बैंकिंग काम के लिए ब्रांच जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह सलाह दी जाती है कि बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं ताकि असुविधा से बचा जा सके। बैंकिंग कार्यों को समय पर निपटाने के लिए यह जानकारी बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।

Bank Holidays: अक्टूबर में बैंकों की कुल पड़ रही इतनी छुट्टियों

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अक्टूबर में बैंकों की कुल 15 दिन की छुट्टियों में 4 छुट्टी रविवार की शामिल है। बैंक में  काम करने वालों के लिए अच्छी बात यह है कि,इनमें कई छुट्टियां लगातार  पड़ने वाली है। ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी।

Bank Holidays: अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

आइए जानते हैं कि अक्टूबर में किन राज्यों में कब-कब बैंक बंद रहेंगे? लिहाजा, अगले महीने छुट्टी की लिस्ट के आधार पर आप अपने बैंक से जुड़े कामकाज निपटा लें, जिससे आप बेवजह की दिक्कत से बच सकें।

  • 1 अक्टूबर- जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के कारण छुट्टी।
  • 2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय छुट्टी
  • 3 अक्टूबर- शारदीय नवरात्रि और महाराजा अग्रसेन जयंती
  • 6 अक्टूबर- साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)।
  • 10 अक्टूबर- महा सप्तमी
  • 11 अक्टूबर- महानवमी
  • 12 अक्टूबर- दशहरा और दूसरा शनिवार
  • 13 अक्टूबर- साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)
  • 14 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (दसैन) और गंगटोक में दशहरा
  • 16 अक्टूबर- लक्ष्मी पूजा (अगरतला, कोलकाता)
  • 17 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि जयंती
  • 20 अक्टूबर- साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)
  • 26 अक्टूबर- विलय दिवस (जम्मू और कश्मीर) और चौथा शनिवार
  • 27 अक्टूबर- साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)
  • 31 अक्टूबर- नरक चतुर्दशी, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती और दीपावली

Bank Holidays: किस तरह किया जाएगा काम ?

बैंकों की छुट्टियों के बावजूद आप ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल ऐप के जरिए अपनी जरूरी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। डिजिटल बैंकिंग की मदद से ग्राहक बिना किसी रुकावट के अपने वित्तीय लेन-देन जैसे फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट, बैलेंस चेकिंग आदि आसानी से कर सकते हैं। इसके अलावा, एटीएम सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी, जिससे नकदी की जरूरत को पूरा किया जा सकेगा। 

इसलिए, छुट्टियों के दौरान भी बैंकिंग सेवाओं में कोई बड़ा व्यवधान नहीं होगा, और आप अपने फाइनेंस मैनेजमेंट को सुचारू रूप से जारी रख सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!