अकेलेपन के अवसाद में जान दे देने का एक उदाहरण आज राजधानी दिल्ली से सामने आया है। जहां 14 साल से अकेले रह रहे बुजुर्ग दंपती का शव उनके घर में मिला। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना दिल्ली के निर्माण विहार इलाके की है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि एक फोन पर हमलोग छानबीन को पहुंचे तो घर में बुजुर्ग दंपती का शव पड़ा मिला। पुलिस उपायुक्त (पूर्वी जिला) प्रियंका कश्यप ने बताया कि प्रीत विहार पुलिस स्टेशन में पीसीआर पर एक कॉल आई, जिसमें फोन करने वाले प्रमोद कुमार तलवार ने कहा कि उनके भाई और उनकी भाभी बार-बार दरवाजे पर दस्तक देने के बाद भी अपने घर का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं।