मंगलवार सुबह 5:00 बजे 24 वर्षीय संजय ने दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पंखे से लटककर सीमा विवाद के कारण आत्महत्या कर ली।
थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र से सटी पूर्वी दिल्ली राधा विहार कॉलोनी में सीमा विवाद के कारण मंगलवार की सुबह 5:00 बजे सुरेश सिंह राधा विहार के पुत्र 24 वर्षीय संजय ने सीमा विवाद की परेशानियों के कारण दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या की। डेड बॉडी को 8 घंटे हो गए हैं और डेड बॉडी से बदबू आने शुरू हो गई है।
जब घटना की सूचना दिल्ली पुलिस को दी गई तो दिल्ली पुलिस इससे यूपी का बताकर चली गई। लोनी बॉर्डर पुलिस ने मामला पूर्वी दिल्ली के थाना हर्ष विहार का बताया है। जबकि क्षेत्रवासी अपने को हर्ष विहार दिल्ली 93 का बता रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने बताया है कि उन्हें सभी सुविधाएं दिल्ली की प्राप्त है। राशन कार्ड, आधार कार्ड, बिजली, पानी आदि सभी सुविधाएं दिल्ली से प्राप्त कर रहे हैं। दिल्ली में ही वोट देते हैं। इसके बावजूद भी दिल्ली पुलिस पंचनामा भरने के लिए तैयार नहीं है।क्षेत्रवासी न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
आखिर कब तक इस प्रकार सीमा विवाद के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अधिकारियों को इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।