Facebook Instagram Twitter Youtube
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधमसिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रूद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • जॉब अलर्ट
  • शिक्षा
  • हेल्थ
Menu
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधमसिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रूद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • जॉब अलर्ट
  • शिक्षा
  • हेल्थ

होली की अनोखी परंपरा, लड़की पर रंग डाला तो करनी पड़ेगी शादी

ACC News by ACC News
March 17, 2022
in उत्तरप्रदेश
2
होली की अनोखी परंपरा, लड़की पर रंग डाला तो करनी पड़ेगी शादी
  • Facebook
  • Twitter
  • Email
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
खबर सुने

रांची : हिंदुओं की परंपरा के अनुसार होली इस बार 18-19 मार्च को मनेगी, लेकिन लेकिन झारखंड के संथाल आदिवासी समाज में पानी और फूलों की होली लगभग एक पखवाड़ा पहले से शुरू हो गई है. संथाली समाज इसे बाहा पर्व के रूप में मनाता है. यहां की परंपराओं में रंग डालने की इजाजत नहीं है. इस समाज में रंग-गुलाल लगाने के खास मायने हैं. अगर किसी युवक ने समाज में किसी कुंआरी लड़की पर रंग डाल दिया तो, उसे या तो लड़की से शादी करनी पड़ती है या भारी जुर्माना भरना पड़ता है.

बाहा पर्व का सिलसिला होली के पहले ही शुरू हो जाता है. अलग-अलग गांव में अलग-अलग तिथियों पर बाहा पर प्रकृति पूजा का विशेष आयोजन होता है, बाहा का मतलब है फूलों का पर्व. इस दिन संथाल आदिवासी समुदाय के लोग तीर धनुष की पूजा करते हैं. ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरकते हैं और एक-दूसरे पर पानी डालते हैं. बाहा के दिन पानी डालने को लेकर भी नियम है. जिस रिश्ते में मजाक चलता है, पानी की होली उसी के साथ खेली जा सकती है. यदि किसी भी युवक ने किसी कुंवारी लड़की पर रंग डाला, तो समाज की पंचायत लड़की से उसकी शादी करवा देती है. अगर लड़की को शादी का प्रस्ताव मंजूर नहीं हुआ तो समाज रंग डालने के जुर्म में युवक की सारी संपत्ति लड़की के नाम करने की सजा सुना सकता है. यह नियम झारखंड के पश्चिम सिंहभूम से लेकर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी तक के इलाके में प्रचलित है. इसी डर से कोई संथाल युवक किसी युवती के साथ रंग नहीं खेलता. परंपरा के मुताबिक पुरुष केवल पुरुष के साथ ही होली खेल सकता है.

यह भी पढ़ें – BREAKING: शासन ने यहाँ लिया बड़ा फैसला,19 मार्च को रहेगा सार्वजानिक अवकाश आदेश जारी

पूर्वी सिंहभूम जिले में संथालों के बाहा पर्व की परंपरा के बारे में देशप्राणिक मधु सोरेन बताते हैं कि हमारे समाज में प्रकृति की पूजा का रिवाज है. बाहा पर्व में साल के फूल और पत्ते समाज के लोग कान में लगाते हैं. उन्होंने बताया कि इसका अर्थ है कि जिस तरह पत्ते का रंग नहीं बदलता, हमारा समाज भी अपनी परंपरा को अक्षुण्ण रखेगा. बाहा पर्व पर पूजा कराने वाले को नायकी बाबा के रूप में जाना जाता है. पूजा के बाद वह सुखआ, महुआ और साल के फूल बांटते हैं. इस पूजा के साथ संथाल समाज में शादी विवाह का सिलसिला शुरू होता है. संथाल समाज में ही कुछ जगहों पर रंग खेलने के बाद वन्यजीवों के शिकार की परंपरा है. शिकार में जो वन्यजीव मारा जाता है, उसे पका कर सामूहिक भोज का आयोजन किया जाता है.

 

 

 

 

  • Facebook
  • Twitter
  • Email
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Next Post
शादी का झांसा देकर 4 साल से कर रहा था दुष्कर्म, दूसरी युवती से की सगाई तो पहली ने की आत्महत्या की कोशिश

शादी का झांसा देकर 4 साल से कर रहा था दुष्कर्म, दूसरी युवती से की सगाई तो पहली ने की आत्महत्या की कोशिश

Search
Facebook Instagram Twitter Youtube
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • ऊधमसिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी गढ़वाल
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बागेश्वर
  • रूद्रप्रयाग
  • हरिद्वार
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • ऊधमसिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी गढ़वाल
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बागेश्वर
  • रूद्रप्रयाग
  • हरिद्वार
UKPSC: इस तिथि से लोवर पीसीएस के साक्षात्कार शुरू होंगे, जेई भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड भी जारी किए गए हैं।
उत्तराखंड

UKPSC: इस तिथि से लोवर पीसीएस के साक्षात्कार शुरू होंगे, जेई भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड भी जारी किए गए हैं।

by adminDecember 10, 2023
Samantha Ruth Prabhu
मनोरंजन

Samantha Ruth Prabhu: ‘ट्रालाला मूविंग पिक्चर्स’ निर्माता बनीं, अभिनेत्री ने अपने प्रोडक्शन हाउस का ऐलान किया।

by adminDecember 10, 2023
जोशीमठ-औली
उत्तराखंड

Chamoli: दिल्ली के पर्यटकों की कार, जोशीमठ-औली सड़क पर पाला जमने से फिसली और पत्थर पर जाकर अटकी

by adminDecember 10, 2023
हरीश रावत ने कहा
उत्तराखंड

हरीश रावत ने कहा:“हमारे व्यंजनों को छोड़कर कोने में दुबके नजर आ सकते हैं, परंतु प्रधानमंत्री मोदी ने इस आइडिया को सराहा,”

by adminDecember 10, 2023
आयोध्या राम मंदिर
उत्तरप्रदेश

आयोध्या राम मंदिर के महत्वपूर्ण पर्व स्थल पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 तारीख को होगी। देहरादून से चार लाख परिवारों को विशेष निमंत्रण भेजा गया है

by adminDecember 10, 2023
SSC MTS-Havaldar 2023: एमटीएस-हवलदार पदों पर भर्ती की अंतिम सूची जारी की गई, करीब 1800 पद पदों पर भर्ती होगी
जॉब अलर्ट

SSC MTS-Havaldar 2023: एमटीएस-हवलदार पदों पर भर्ती की अंतिम सूची जारी की गई, करीब 1800 पद पदों पर भर्ती होगी

by adminDecember 9, 2023
UKPSC: इस तिथि से लोवर पीसीएस के साक्षात्कार शुरू होंगे, जेई भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड भी जारी किए गए हैं।
Samantha Ruth Prabhu
जोशीमठ-औली
हरीश रावत ने कहा
आयोध्या राम मंदिर
SSC MTS-Havaldar 2023: एमटीएस-हवलदार पदों पर भर्ती की अंतिम सूची जारी की गई, करीब 1800 पद पदों पर भर्ती होगी

© 2022-23 accnewstoday.in || Powered by AMBIT

Send this to a friend