Sanatan Dharm Row: सनातन धर्म पर दिए विवादित बयान बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। तमिलनाडु के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ दिल्ली, यूपी बिहार के बाद अब महाराष्ट्र के मुंबई में एफआईआर दर्ज कराई गई है। धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में आईपीसी की धारा 153A और 295A के तहत मामला दर्ज किया गया। पूर्व कानून मंत्री और बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने देश में सनातन धर्म का हो रहे अपमान को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। रविशंकर ने कांग्रेस के साथ साथ विपक्ष गठबंधन I.N.D.I.A. पर भी निशाना साधा है। पूर्व कानून मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खरगे से भी सवाल किया।
महाराष्ट्र | डीएमके नेता और तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ उनकी ‘सनातन धर्म’ टिप्पणी को लेकर FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 153 ए और 295 ए के तहत मामला दर्ज किया है: मीरा रोड पुलिस
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 12, 2023
धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
तमिलनाडु के कैबिनेट मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर विवादित बयान देने के बाद उनके खिलाफ पहले दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह मामला अभी शांत होता नजर नहीं आ रहा है। अब अब उदयनिधि के खिलाफ मुंबई से सटे मीरा रोड पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई है। डीएमके नेता के खिलाफ आईपीसी की धारा 153A (धर्म, जाति और भाषा के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता बढ़ाने) और 295A (धार्मिक भावनाएं भड़काने) के आरोप में मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़े – Ram Mandir: राम जन्मभूमि की खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष, मूर्तियां, स्तंभ और शिलाएं शामिल
उत्तर प्रदेश के रामपुर में FIR हुई थी दर्ज
उदयनिधि स्टालिन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियंक खड़गे के खिलाफ उत्तर प्रदेश के रामपुर में एफआईआर दर्ज हुई है। सीनियर वकील हर्ष गुप्ता और राम सिंह लोधी ने रामपुर की कोतवाली सिविल लाइंस में धार्मिक भावनाएं आहत होना का मामला दर्ज करवाया है। हर्ष गुप्ता ने कहा कि उदयनिधि और प्रियंक के भाषण से हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
दिल्ली और बिहार में भी पुलिस में शिकायत
यूपी के अलावा देश की राजधानी दिल्ली में भी उदयनिधि के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। हिंदू सेना ने उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ दिल्ली पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। एफआईआर में कहा गया है कि डीएमके नेता ने सनातन धर्म का अपमान किया है। पत्र में उनके खिलाफ FIR दर्ज किए जाने की मांग की गई। इसके अलावा, इसी मामले में बिहार में मुजफ्फरपुर चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट में भी उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।