भारत और भारतीय लोग दुनियाभर के हर क्षेत्र में अपना और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। व्यापार, कला, खेल सहित हर क्षेत्र में भारत का परचम लहरा रहे हैं। हाल ही में दुनिया की सबसे मशहूर मैगजीन टाइम ने 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की है। इस सूची में 9 भारतीय और भारतीय मूल के नागरिक जगह बनाने में सफल रहे हैं। इनमें वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा से लेकर ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर भाविश अग्रवाल तक शामिल हैं। यह सूची संयुक्त अरब अमीरात में 30 नवंबर से शुरू हो रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन से पहले सामने आई है।
3 मार्च, 1923 को जारी हुई थी पहली कॉपी
टाइम मैगजीन ने गुरुवार को लिस्ट जारी करते हुए एक बयान जारी कर कहा, हमने सभी क्षेत्रों से क्लाइमेट चेंज की दिशा में काम करने वाले लोगों को लिस्ट में जगह दी है। हमें लगता है कि इस क्षेत्र में काम करने वाले और लोगों को भी शामिल किया जा सकता था। इस लिस्ट में दुनियाभर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ), संस्थापक, परोपकारी, संगीतकार, नीति निर्माता और सरकारी अधिकारी का नाम शामिल हैं। टाइम मैगजीन 100 साल से भी ज्यादा पुरानी है और इसकी पहली कॉपी 3 मार्च, 1923 को जारी की गई थी।