विश्व साइकिल दिवस 3 जून को विश्व स्तर पर साइकिल के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।
विश्व साइकिल दिवस 2022 साइकिल के महत्व पर प्रकाश डालता है। साइकिल के उपयोग से पर्यावरण दूषित नहीं होता। साइकिल परिवहन का एक सरल लेकिन प्रभावी तरीका है। सबसे सुविधाजनक और सबसे आसान तरीके से शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने में मदद करता है। विश्व साइकिल दिवस 2022 साइकिल के फायदों पर प्रकाश डालता है। इसका उद्देश्य साइकिल के माध्यम से लोगों को अधिक सक्रिय बनाना है।
यह भी पढ़े – भाजपा का विकल्प रहित संकल्प नारा, लोकतंत्र की हत्या : आप
भारत में भी साइकिल दिवस मनाया गया जहां भारत सरकार ने साइकिल के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई थी।
केंद्रीय यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स मिनिस्टर अनुराग ठाकुर ने 3 जून को विश्व साइकिल दिवस 2022 पर एक देशव्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरकार ने दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से देशव्यापी साइकिल रैलियों का कार्यक्रम शुरू किया। वर्ल्ड साइकिल डे 2022 की पहल के तहत 1.29 लाख युवाओं ने एक दिन में 9.68 लाख किमी की दूरी साइकिल से तय करी। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के बीच साइकिल चलाने के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
इस दिन को 3 जून, 2018 को पहली बार चिन्हित किया गया था।