उत्तर प्रदेश में दूसरी बार योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. लखनऊ की इकाना स्टेडियम में हजारों लोगों और शीर्ष राजनेताओं के बीच योगी आदित्यनाथ दूसरी बार यूपी की कमान संभालेंगे। योगी की नई कैबिनेट में सभी वर्गों, सहयोगी दलों के साथ महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है। यूपी की नई कैबिनेट लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के अनुरूप तैयार की गई है।
सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा दो डिप्टी सीएम बनाई जा रहे हैं। यहां से मेदारी केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक खो गई है। वही कैबिनेट मंत्री के तौर पर सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल, संजय निषाद का नाम फाइनल किया गया है।
यह भी पढ़े – योगी मंत्रिमंडल में पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य हुई शामिल, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
जानकारी के अनुसार योगी की नई कैबिनेट में राज्यमंत्री के तौर पर नितिन अग्रवाल, कपिल देव अग्रवाल, रविंद्र जयसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, जयशंकर दयालु को शामिल किया गया है। वहीं कुछ लोगों की छुट्टी कर दी गई है।
जबकि राज्य मंत्री के तौर पर मयंक ईश्वर सिंह, दिनेश खटीक, संजीव गॉड, बलदेव सिंह औलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, राकेश निषाद, मनोहर लाल, जय गंगवार, बृजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही, सोमेंद्र तोमर, अनु प्रधान, विजय लक्ष्मी गौतम को शामिल किया गया है।
यूपी की नई कैबिनेट में इस बार दिनेश शर्मा सतीश महाना रमापति शास्त्री जय प्रताप सिंह ,श्रीकांत शर्मा ,सिद्धार्थ नाथ सिंह ,मुकुट बिहारी वर्मा ,आशुतोष टंडन, महेंद्र सिंह रामनरेश अभिनेत्री को कैबिनेट में जगह नहीं दी गई है।
योगी आदित्यनाथ के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में देश के कई बड़े उद्योगपति भी शामिल हुए. जिसमें मुख्य रूप से टाटा ग्रुप से एन चन्द्रशेकरन, अम्बानी ग्रुप से मुकेश अम्बानी, आदित्य बिड़ला ग्रुप से कुमार मंगलम बिड़ला, अडानी ग्रुप से गौतम अडानी, महिन्द्रा ग्रुप से आन्नद महिंद्रा, हीरानंदानी ग्रुप से दर्शन हीरा नादानी, लुलु ग्रुप से यूसुफ अली, टोरेंट ग्रुप के सुधीर मेहता, गोयंका ग्रुप के संजीव गोयंका, लोढ़ा ग्रुप के अभिनंद लोढ़ा शामिल हुए.