Monday, September 16, 2024

31.1 C
Delhi
Monday, September 16, 2024

HomeBlogभूलकर भी सफ़ेद बाल ना तोड़े, नहीं तो पुरे बाल हो जायेंगे...

भूलकर भी सफ़ेद बाल ना तोड़े, नहीं तो पुरे बाल हो जायेंगे सफ़ेद

आपने कई बार सुना होगा कि एक सफेद बाल तोड़ने से और सफेद बाल आ जाते हैं। जब आप ऐसा करते हैं तो घरवाले भी आपको कई बार रोकते हैं। लेकिन क्या सच में एक सफेद बाल तोड़ने से सारे बाल सफेद हो जाते हैं? जानिए इस पर एक्सपर्ट्स की राय।

सफेद बाल के मिथक: बाल हमारी खूबसूरती को बढ़ाते हैं। हम जब भी अपने आस-पास लोगों को देखते हैं, उनके नैन-नक्श पर गौर फरमाते हैं। इसके बाद हमारा ध्यान बालों पर जाता है। बालों को सिर का ताज भी कहा जाता है। पिछले कुछ सालों में गूगल पर सफेद बालों के बारे में सर्च करने वाले लोगों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है।

कम उम्र में सिर के बालों का सफेद होना एक नया ट्रेंड बन रहा है। इसके साथ ही सफेद बालों के बारे में कई बातें कही जाती रही हैं। जब किसी के बाल उम्र से पहले ही सफेद होने लगते हैं, तो लोग उनके लिए घरेलू नुस्खे या इलाज की सलाह देने लगते हैं। लेकिन सफेद हो रहे बालों के बारे में एक ऐसी मिथक भी है कि एक सफेद बाल तोड़ने से सारे काले बाल भी सफेद होने लगते हैं।

अधिकांश लोगों के पास इसका कोई निश्चित जवाब नहीं होता। सफेद बालों से परेशान लोग अक्सर अच्छे डॉक्टर के पास जाते हैं। लेकिन क्या सच में इस दावे में यह सत्य है कि एक सफेद बाल तोड़ने से सारे बाल ग्रे होने शुरू हो जाएंगे? इस सवाल का जवाब हम एक्सपर्ट से जानेंगे। पर इससे पहले आपको यह बताना जरूरी है कि बालों में सफेदी कैसे आती है।

उम्र बढ़ने पर बाल सफेद क्यों होने लगते हैं?

इस विषय पर अमेरिकी वैज्ञानिकों ने अध्ययन किया है। उनका मानना है कि बालों को काला रखने वाली कोशिकाएं अपनी क्षमता खो देती हैं जिससे बाल सफेद होने लगते हैं। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के अनुसार, हमारी त्वचा में मौजूद रोम छिद्रों से बाल उगते हैं, जहां पर बालों को काला रखने वाली सेल्स होती हैं।

अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार, ये सेल्स बनती हैं और बिगड़ती रहती हैं। इन सेल्स का निर्माण स्टेम सेल से होता है। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का मानना है कि जब स्टेम सेल से इन सेल्स का निर्माण नहीं हो पाता, तब बाल सफेद होने लगते हैं। अब आता है उस दावे पर, जिसमें लोग मानते हैं कि एक सफेद बाल तोड़ने से सारे बाल ग्रे होने शुरू हो जाएंगे।

क्या है सच्चाई

दिल्ली के श्रीबालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट के सीनियर कंसल्टेंट, डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. विजय सिंघल बताते हैं कि जब किसी व्यक्ति के एक या दो बाल सफेद होना शुरू होते हैं, तो उसका उन्हें उखाड़ने का मन कर सकता है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या एक सफ़ेद बाल को उखाड़ने से कई और सफेद बाल आ सकते हैं? यहां यह महत्वपूर्ण है कि बालों का रंग मेलेनिन पिग्मेंट से मिलता है, जो हमारे बालों, आंखों और त्वचा में पाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण रंग होता है।

उम्र बढ़ने के साथ इस पिग्मेंट की मात्रा कम हो जाती है और मेलेनिन का उत्पादन कम होने लगता है। जब बालों के रोम में इस पिग्मेंट को बनाने वाली कोशिकाएं मर जाती हैं, तो बालों का रंग नहीं दिखता और वे सफेद प्रतीत होते हैं। जब आप एक सफेद बाल उखाड़ते हैं, तो उसके आस-पास के बालों के रोम पर कोई असर नहीं पड़ता क्योंकि आस-पास की कोशिकाएं जीवित रहती हैं और बालों का प्राकृतिक रंग बनाए रखती हैं। सीधे शब्दों में कहें तो, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि सफेद बाल तोड़ने से दोगुने सफेद बाल आ जाएंगे।

बालों के रोम छिद्रों पर कोई असर नहीं पड़ता

डॉ. सिंघल बताते हैं कि आपको ऐसा लग सकता है कि सफेद बालों को उखाड़ने से दूसरे बाल भी सफेद हो जाते हैं, लेकिन यह सिर्फ आपके सिर की उम्र बढ़ने और मेलेनिन पिग्मेंट की कम मात्रा में उत्पादन के कारण होता है। सफेद बाल उखाड़ने से दूसरे बालों के रोम पर कोई असर नहीं पड़ता, लेकिन इससे उस रोम को नुकसान पहुंचता है जिसे आपने उखाड़ा है।

बाल के रोम को नुकसान

सफेद बालों को जड़ से उखाड़ने पर हेयर फॉलिकल्स को नुकसान हो सकता है, जिससे बालों की ग्रोथ प्रभावित हो सकती है। इसलिए सफेद बालों को न उखाड़ें और बालों को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, 7 से 8 घंटे की नींद लें और तनाव से बचें।

बालों के सफेद होने के इसके भी कारण हैं

विटामिन्स की कमी के कारण भी ऐसा हो सकता है। जब शरीर में विटामिन डी3, बी12, कॉपर, जिंक, और कैल्शियम जैसे तत्व कम होते हैं, तो भी बाल सफेद होने शुरू हो सकते हैं। इसके अलावा, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, जेनेटिक्स, मेडिकल कंडीशन और सिगरेट से भी बाल सफेद हो सकते हैं।

इन्हें रोका जा सकता है क्या?

अगर आपके बाल समय से पहले सफेद हो रहे हैं तो अपने खानपान का ध्यान रखें। जेनेटिक कारणों में एक्सपर्ट्स का यही कहना है कि इन्हें सिर्फ बढ़ने से रोका जा सकता है, अर्थात सफेद बालों को काला नहीं किया जा सकता।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!