Monday, May 19, 2025

Uttarakhand : लैंसडौन में एक दुर्घटना में हरियाणा के यात्रियों की कार गढ्ढे में गिरी

Must read

उत्तराखंड में शनिवार देर रात लैंसडौन धूरा मार्ग पर एक पर्यटक वाहन हादसे का शिकार हो गया। यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरे खड्डे में जा गिरी। हादसे में एक तीन वर्षीय बच्ची की माैत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अकरम ने बताया की पर्यटक रोहतक(हरियाणा) से लैंसडौन घूमने आए थे। यहां वह धूरा स्थित एक रिजाॅर्ट में रुके थे। शनिवार रात वह चेक आउट के बाद धूरा से लैंसडौन वापसी कर रहे थे। इस दाैरान उनकी  कार बंशीघाट शमशान घाट के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर 10 मीटर गहरे खड्डे में गिर गई।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची लैंसडौन पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को खड्डे से बाहर निकाल कर छावनी चिकित्सालय पहुंचाया। यहां से घायलों को प्रथम उपचार के बाद कोटद्वार चिकित्सालय रेफर किया गया। लेकिन उपचार दौरान तीन वर्षीय बालिका शानू चली गई।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article