8 सबसे बहुप्रतीक्षित तमिल फिल्में: तमिल सिनेमा, जिसे कोलिवुड भी कहा जाता है, भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कोलिवुड की फिल्में न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रसिद्ध हैं। शंकर की ‘रोबोट’ और एसएस राजामौली की ‘बाहुबली’ जैसी कई तमिल फिल्में हमारे जीवन का हिस्सा बन चुकी हैं। इन फिल्मों को सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफार्म्स पर भी खूब सराहा गया है।
1. इंडियन 2
यह एक एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन एस शंकर ने किया है। यह 1996 की फिल्म ‘इंडियन’ की अगली कड़ी है। इसमें कमल हासन ने सेनापति की भूमिका निभाई है। सिद्धार्थ, एसजे सूर्या और रकुल प्रीत सिंह भी इस फिल्म में हैं। यह फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
2.रायन
यह भी एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे धनुष ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में धनुष ने मुख्य भूमिका निभाई है। साथ ही, एसजे सूर्या, प्रकाश राज, और वरलक्ष्मी सरथकुमार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘रायन’ 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
3.थंगालान
यह भी एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। तमिल में ‘थंगालान’ का अर्थ होता है ‘सोने का पुत्र’। फिल्म का निर्देशन पा. रंजीत ने किया है। इस फिल्म में विक्रम मुख्य भूमिका में हैं। ‘थंगालान’ 15 अगस्त को 3डी के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
4.कंगुवा
इस फिल्म का निर्देशन शिवा ने किया है, जिसमें सूर्या नजर आएंगे। इसके साथ ही, बॉलीवुड के दो बड़े नाम बॉबी देओल और दिशा पाटनी भी हैं। दिशा इस तमिल फिल्म में अपने डेब्यू करेंगी। ‘कंगुवा’ 10 अक्टूबर 2024 को दशहरा के अवसर पर 3डी के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
5.वेट्टैयान
अगर आप ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं जिसमें कोलिवुड और बॉलीवुड के सितारे दिखाई दे रहे हों, तो वेट्टैयान आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन टीजे ज्ञानवेल ने किया है और यह एक एक्शन ड्रामा है। वेट्टैयान भी दशहरा के मौके पर 10 अक्टूबर 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
6.विदमुयार्ची
यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे मगिज थिरुमेनी ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में अजित कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, और उनके साथ अर्जुन सरजा, त्रिशा कृष्णन, और निखिल सिद्धार्थ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को दिवाली के शुभ अवसर पर 31 अक्टूबर 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
7.अमरन
इस फिल्म का नाम अमर शहीद की कहानी से जुड़ा है। यह तमिल भाषा की एक्शन वॉर फिल्म है, जिसका लेखन और निर्देशन राजकुमार पेरियासामी ने किया है। फिल्म में शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, जबकि शौर्य चक्र से सम्मानित मेजर मुकुंद वरदराजन की भूमिका में भी उन्हें देखा जाएगा। फिल्म की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 2024 के मध्य में हो सकती है, यानी इसी महीने के अंत में।
8.ठग लाइफ
यह भी एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन कल्ट फिल्मों के राजा मणिरत्नम ने किया है। इस फिल्म में कमल हासन के साथ-साथ सिलंबरासन, त्रिशा कृष्णन, अभिरामी गोपीकुमार, सान्या मल्होत्रा, अली फजल, और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। अमरन की तरह, ठग लाइफ की भी सही रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।