Thursday, September 19, 2024

30.1 C
Delhi
Thursday, September 19, 2024

Homeप्रदेशAyodhya: रामनगरी के विकास के लिए लगातार धनवर्षा कर रही योगी सरकार,...

Ayodhya: रामनगरी के विकास के लिए लगातार धनवर्षा कर रही योगी सरकार, कई परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

Ayodhya: योगी आदित्यनाथ की सरकार अयोध्या के विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार बड़ी परियोजनाओं के लिए धन आवंटित कर रही है, जिससे रामनगरी को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित किया जा सके। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी अयोध्या में विकास की गति निरंतर जारी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब भी अयोध्या जाते हैं, तो विकास के नए मार्ग प्रशस्त करते हैं। गुरुवार को वे एक बार फिर अयोध्या पहुंच रहे हैं, जहां वे 1000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस यात्रा के दौरान, वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे, ताकि अयोध्या के विकास के लिए भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जा सके। यह सब अयोध्या को एक सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

Ayodhya: क्षेत्र के विकास से जुड़ी योजनाओं का ऐलान 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी अयोध्या यात्रा के दौरान मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में भी जनसभा करेंगे। वे सुबह 10:40  बजे तक मिल्कीपुर के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुँच जाएंगे और एक बजे तक वहां रहेंगे। इस जनसभा में मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास से जुड़ी योजनाओं का ऐलान कर सकते हैं और जनता को विकास का तोहफा देंगे। 

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर, यह मुख्यमंत्री का तीन महीने में दूसरी बार दौरा है, जिससे साफ जाहिर होता है कि योगी सरकार क्षेत्र के विकास और जनता की बेहतरी के प्रति प्रतिबद्ध है। उनके इस दौरे से मिल्कीपुर को नए विकास कार्यों की सौगात मिलने की उम्मीद है।

Ayodhya: 83 परियोजनाओं का लोकार्पण 

आपकी  जानकारी के लिए बता दें कि सीएम द्वारा अयोध्या में एक हजार चार करोड़ 74 लाख 63 हजार की कुल 83 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा मिल्कीपुर की कुल 40 परियोजनाएं हैं, जिनकी कुल लागत 4975.06 लाख है। 

Ayodhya: कितनी परियोजनाओं का किया जाएगा लोकार्पण ?

मिली जानकारी के मुताबिक,जनपद में 8283.43 लाख की 37 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। इस योजना के तहत बहुत से लोकार्पित परियोजनाओं के अन्तर्गत नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति की 21, लोक निर्माण विभाग की 15, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास-उद्यमशीलता की दो एवं समाज कल्याण विभाग की एक परियोजना सम्मिलित है। विधानसभा मिल्कीपुर में सात परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाना है। लोकार्पित परियोजनाओं के अन्तर्गत नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति की 05 एवं लोक निर्माण विभाग की दो परियोजनाएं सम्मिलित हैं।

Ayodhya: अयोध्या में कई लाख रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान अयोध्या जनपद में कुल 92,191.20 लाख रुपये की 46 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इनमें लोक निर्माण विभाग की 34 परियोजनाएं, नगर विकास विभाग की दो, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की दो, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की दो, और अन्य विभागों जैसे चिकित्सा शिक्षा, पर्यटन, उच्च शिक्षा, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उद्यमशीलता एवं युवा कल्याण विभाग की एक-एक परियोजना शामिल हैं।

विशेष रूप से मिल्कीपुर विधानसभा में 3,456 लाख रुपये की 33 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है, जिनमें लोक निर्माण विभाग की 30 परियोजनाएं और चिकित्सा स्वास्थ्य, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन और युवा कल्याण विभाग की एक-एक परियोजना शामिल हैं। यह शिलान्यास अयोध्या और आसपास के क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और अन्य विकासात्मक क्षेत्रों को मजबूती प्रदान करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!