झीलों और नदियों के पास समय बिताने का अलग ही आनंद होता है। इन जगहों पर प्रकृति के बीच जो शांति और आराम मिलता है, वह शायद ही कहीं और मिले। तो आइए जानते हैं उन शहरों के बारे में जिन्हें झीलों का शहर कहा जाता है।
घूमना-फिरना सभी को पसंद होता है। नदी या झील के किनारे बैठकर, चाहे अकेले हों या पार्टनर के साथ, सुकून भरे पल बिताना बहुत अच्छा लगता है। ऐसे यादगार पल ही तो जिंदगी का असली मजा देते हैं, इसलिए कभी-कभी ट्रिप प्लान करते रहना चाहिए। अगर आप भी हरियाली भरी जगहों की सैर करना पसंद करते हैं, तो बता दें कि भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां बहुत सी झीलें हैं और इन्हें झीलों का शहर कहा जाता है।
अगर आप प्रकृति के प्रेमी हैं और नदियाँ और झीलें पसंद करते हैं, तो ऐसी जगहों की ट्रिप प्लान करना चाहेंगे जहाँ प्राकृतिक सुंदरता और झीलों की कोई कमी नहीं है। तो चलिए, जानते हैं उन शहरों के नाम।
नैनीताल झीलों का शहर है
अगर झीलों की बात हो, तो नैनीताल का नाम सबसे पहले लिया जाता है और यह एक बहुत ही लोकप्रिय गंतव्य है। यहां पर कई जुड़ी हुई झीलें हैं, जैसे कि भीमताल, नौकुचियाताल, मालवा ताल, लोखम ताल, हरीशताल, नल दमयंती ताल, पूर्णा ताल जैसी कई झीले हैं।
उदयपुर भी झीलों का शहर है
उदयपुर शहर राजस्थान में स्थित है और यहां सात झीलें हैं। इनमें से पांच मुख्य झीलें हैं, जैसे कि पिछोला झील, रंग सागर झील, दूध तलाई झील, और फतेहसागर झील।
मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में भी कई झीलें हैं
भोपाल एक ऐसा शहर है जहां खूबसूरत झीलें हैं। इस शहर की प्रमुख झीलों में मोतिया तालाब, लेंदिया झील, सारंगपाणी झील, मैनिट झील, शाहपुरा झील, नवाब सिद्दीकी हसन खान झील, और मुंशी हुसैन खान झील शामिल हैं। भोपाल आने पर इन जगहों पर एक बार जरूर जाएं और सुकून का अनुभव करें।
राजस्थान के बूंदी में भी झीलें हैं
राजस्थान में गर्म जलवायु वाले क्षेत्र में न केवल झीलें हैं, बल्कि यहां पर कई झरने भी हैं जो आपके लिए यादगार हो सकते हैं। इस समय, नवल सागर झील पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है, जैसे कि कनक सागर, जैतसागर, सूरसागर, आदि झीलें।