Thursday, September 19, 2024

24.1 C
Delhi
Thursday, September 19, 2024

Homeदेश विदेशसालों बाद Raksha Bandhan पर बनेगा दुर्लभ संयोग, इन राशियों पर पड़ने...

सालों बाद Raksha Bandhan पर बनेगा दुर्लभ संयोग, इन राशियों पर पड़ने वाला हैं गहरा प्रभाव…

Raksha Bandhan 2024: सावन का पावन महीना अब अंत की और है। वैदिक पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन इस पवित्र महीने का समापन हो जाएगा। साथ ही इस विशेष दिन पर रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा, जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। जानकारी के मुताबिक, 2024 में इस विशेष दिन पर कई वर्षों के बाद एक अद्भुत संयोग का निर्माण होने वाला है, जिसे न केवल पूजा-पाठ के लिए बल्कि सभी राशियों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बता दें कि 19 अगस्त 2024, सोमवार के दिन रक्षाबंधन मनाया जाएगा और इसी दिन सावन मास का आखरी सोमवार हैं। साथ ही इस दिन श्रावण मास का अंतिम सोमवार व्रत भी रखा जाएगा।  बता दें कि इस दौरान शनि कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे और सूर्य सिंह राशि में रहेंगे। वहीं चंद्र भी कुंभ राशि में शनि के साथ युति करेंगे। आइए जानते हैं, किन-किन राशियों को मिलेगा लाभ?

मेष राशि के जातकों पर प्रभाव-

मेष राशि के जातकों को सावन के अंतिम सोमवार पर विशेष लाभ मिलेगा। इस राशि को शनि महाराज की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती हैं। साथ ही व्यापार क्षेत्र में भी लाभ के संकेत मिल रहे हैं। जो जातक निवेश की योजना पर कार्य कर रहे हैं, उन्हें भी सफलता प्राप्त हो सकती है। इसके साथ आमदनी के नए स्रोत की प्राप्त हो सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

धनु राशि के जातकों पर प्रभाव –

धनु राशि के जातकों के लिए शनि चंद्र की युति सकारात्मक रहने वाली है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही आर्थिक क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। इस ग्रह गोचर से मन शांत रहेगा और परिवार में चल रही तनातनी भी दूर हो सकती है। इसके साथ जीवनसाथी के प्रति प्रेम बढ़ेगा और उनके साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। इसके साथ स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

कुंभ राशि के जातकों पर प्रभाव –

कुंभ राशि के लग्न भाव में शनि और चंद्र की युति हो रही है। ऐसे भी कुंभ राशि के जातकों के जीवन में आ रही समस्याओं में कटौती होगी और साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस दौरान मनोकामना पूर्ति भी हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्य और व्यापार क्षेत्र में भी सफलता के योग बन रहे हैं, लेकिन इस दौरान कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कार्य का दबाव भी बढ़ सकता है, लेकिन इसे जल्द ही निजात पाने में सफलता प्राप्त करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!