Thursday, September 19, 2024

24.1 C
Delhi
Thursday, September 19, 2024

Homeप्रदेशआज उत्‍तराखंड की 13 विभूतियों को मिलेगा Tilu Rauteli Award, 32 को...

आज उत्‍तराखंड की 13 विभूतियों को मिलेगा Tilu Rauteli Award, 32 को आंगनबाड़ी सम्मान

Rauteli Award: इस साल विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 13 महिलाओं और किशोरियों का वीरांगना तीलू रौतेली राज्य पुरस्कार के लिए चुना गया है और रुद्रप्रयाग में गुलदार के हमले से अपनी सास की जान बचाने वाली विनीता देवी को इस साल का तीलू रौतेली पुरस्कार दिया जाएगा. इस साल का   यह पुरस्कार देहरादून से लोक संगीत विशेषज्ञ डा माधुरी बड़थ्वाल, उत्तरकाशी से समाज सेवी गीता गैरोला व पौड़ी जिले से ओलंपियन अंकिता ध्यानी समेत 13 विभूतियों को दिया जाएगा।

 CM धामी कार्यक्रम में चयनित महिलाओं को करेंगे सम्मानित-

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी पुरस्कार दिया जाएगा। बाल परियोजनाओं में अच्छा कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि सभी पुरस्कारों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है। उन्होंने सभी चयनित विभूतियों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि इससे अन्य महिलाएं भी प्रेरित होंगी। जानकारी के मुताबिक,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को देहरादून स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में होने वाले कार्यक्रम में सभी चयनित महिलाओं को सम्मानित करेंगे।

 किस क्षेत्र में मिलेगा पुरस्‍कार ?

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि हर साल आठ अगस्त को तीलू रौतेली व आंगनबाड़ी पुरस्कार का आयोजन किया जाता है साथ ही इसके लिए पुरस्कार विजेताओं की सूची तैयार कर ली गई है। खेल के क्षेत्र में अल्मोड़ा से दिव्यांग तैराक प्रीति गोस्वामी, बागेश्वर से ताईक्वांडो खिलाड़ी नेहा देवली, हरिद्वार से पावर लिफ्टर संगीता राणा व ऊधम सिंह नगर से पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनदीप कौर को यह पुरस्कार दिया जाएगा।

हस्तशिल्प के क्षेत्र में यह पुरस्कार चमोली की नर्मदा देवी रावत, हिंदी साहित्य के क्षेत्र में चंपावत से सोनिया आर्य, विज्ञान के क्षेत्र में नैनीताल से सुधा पाल, सामाजिक क्षेत्र में पिथौरागढ़ से शकुंतला दत्ताल व टिहरी से रीना उनियाल और बहादुरी के क्षेत्र में यह पुरस्कार गुलदार से मुकाबला कर अपनी सास को बचाने वाली रुद्रप्रयाग की विनीता देवी को पुरस्कार दिया जाएगा।

  किसे मिलेगा आंगनबाड़ी पुरस्कार?

अल्मोड़ा से देवकी और गुड्डी देवी, बागेश्वर से कमला खेतवाल, चमोली से धनेश्वरी देवी, अनीता देवी, पुष्पा देवी, चंपावत से सीमा जोशी, मंजू बिष्ट, देहरादून से रजनी गुलेरिया, प्रियतमा सक्सेना, हरिद्वार से रश्मी शर्मा, रेशमा, नैनीताल से हंसा मेहरा, दुर्गा बनौला व शोभा बौडाई, पौड़ी गढ़वाल से कविता देवी, जयाभारती देवी, उर्मिला देवी, दमयंती देवी, पिथौरागढ़ से भागीरथी देवी, बीनू धामी, सरोज द्विवेदी, रुद्रप्रयाग से विधि रौतेला, टिहरी गढ़वाल से समा पंवार, जुप्पा देवी, पिंकी, ऊधमसिंह नगर से आरती, समीता श्रीवास्तव, भारती देवी, अंजुरानी चौहान एवं उत्तरकाशी जिले से सोनू और सुषमा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!