Thursday, September 19, 2024

24.1 C
Delhi
Thursday, September 19, 2024

Homeप्रदेशUttarakhand: अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में होंगे निकाय चुनाव, नगर निगम बनाने...

Uttarakhand: अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में होंगे निकाय चुनाव, नगर निगम बनाने की तैयारियां तेज़ 

Uttarakhand: उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में होंगे। इसी के साथ सरकार ने इन चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां बहुत तेज कर दी हैं। वहीं OBC आरक्षण समेत निकायों के परिसीमन आदि की सभी तैयारियां 15 सितंबर से पहले पूरी कर ली जाएंगी। इसी बीच नगर पालिका अल्मोड़ा और नगर पालिका पिथौरागढ़ को नगर निगम बनाने के लिए शासन स्तर से जिलाधिकारी को पत्र भी भेज दिया गया है।

अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ को नगर निगम बनाने की तैयारी-

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में दो नगर निगम बनने के बाद 11 नगर निगम (देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, कोटद्वार, श्रीनगर, हल्द्वानी, काशीपुर, रुद्रपुर, पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा) हो जाएंगे। इसके अतिरिक्त नगर पालिका की संख्या 41 और नगर पंचायतों की संख्या 50 हो जाएगी।

इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेज दिया जाएगा। वहीं, सरकार ने निकाय चुनाव से पहले अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ को नगर निगम बनाने की कार्यविधि भी तेज कर दी है। प्रदेश में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों का कार्यकाल पिछले साल दो दिसंबर को पूरा हो गया था। छह माह यानि दो जून तक के लिए निकाय प्रशासकों के हवाले हो गए थे।

निकाय चुनाव कराने के लिए तैयारी तेज- 

बता दें कि इस अवधि में चुनाव ना होने के कारण सरकार ने तीन माह के लिए अवधि बढ़ा दी थी। इस बीच हाईकोर्ट के आदेश आए और सरकार ने अंतिम टाइमलाइन तय कर ली है। राज्य में अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में निकाय चुनाव होंगे। इससे पहले 15 सितंबर तक OBC आरक्षण लागू करने के लिए नियमावली आदि का काम पूरा होगा।

निकायों का परिसीमन, वोटर लिस्ट का काम भी तब तक पूरा करने की समय सीमा रखी गई है। उधर, सचिव शहरी विकास नितेश झा ने बताया, निर्धारित समय सीमा में निकाय चुनाव कराने के लिए तैयारी तेज कर दी गई हैं।

दिवाली से पहले नेताओं की दीपावली-

भारत में दिवाली मनाई जाएगी लेकिन इससे पहले ही नगर निकायों के नेताओं की दिवाली मनेगी। सरकार ने यह तय किया कि दिवाली से पहले ही सभी निकायों में नए बोर्ड गठित कर दिए जाएंगे।

OBC आरक्षण व वोटर लिस्ट का काम अभी बाकि-

शासन ने स्पष्ट आदेश दिया है कि नगर निगम देहरादून के 54 वार्डों का परिसीमन 15 दिन के भीतर सुधार कर शासन को भेजा जाए। इस समय सीमा में OBC आरक्षण व वोटर लिस्ट का काम भी पूरा करना है, ताकि निकाय चुनाव में कोई भी परेशानी सामने न आए।

कितने नगर निगम बनाने की तैयारी ?

नगर पालिका अल्मोड़ा और नगर पालिका पिथौरागढ़ को नगर निगम बनाने के लिए शासन स्तर से जिलाधिकारी को पत्र भेज दिया गया है। DM की ओर से इन निकायों को निगम बनाने के लिए सीमांकन संबंधी पूरी प्रस्ताव शासन को अभी भेजा जाना है। ऐसा सुनने में आ रहा है कि चुनाव से पहले ही सरकार इन्हें निगम बनाएगी। उधर, नगर पालिका रामनगर और नगर पालिका कर्णप्रयाग के परिसीमन में भी कुछ बदलाव किया जा सकता है और कुछ क्षेत्र जोड़े जाएंगे कुछ हटाए जाएंगे। बता दें कि दो नगर निगम बनने के बाद राज्य में 11 नगर निगम (देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, कोटद्वार, श्रीनगर, हल्द्वानी, काशीपुर, रुद्रपुर, पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा) हो जाएंगे। नगर पालिका की संख्या 41 और नगर पंचायतों की संख्या 50 होगी।

नियमावली लागू करने की है पूरी तैयारी-

सरकार ने कुछ दिन पहले OBC आरक्षण लागू करने के लिए अब इस संशोधन को लागू करने के लिए नियमावली लागू करने की तैयारी है। नियमावली का प्रस्ताव आगामी कैबिनेट में लाया जाएगा, ताकि निर्धारित समय सीमा में OBCआरक्षण लागू हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!