Thursday, September 19, 2024

24.1 C
Delhi
Thursday, September 19, 2024

Homeप्रदेशFetus in Baby Stomach: सात माह का बच्चा हुआ Pregnant, क्या हैं...

Fetus in Baby Stomach: सात माह का बच्चा हुआ Pregnant, क्या हैं वजह ?

Fetus in Baby Stomach: देश में ऐसे बहुत से मामले सामने आते हैं जिसे सुनकर या देखकर लोग हैरान हो जाते हैं और एक ऐसी ही खबर उत्तराखंड के देहरादून से आ रही हैं जहां केवल सात माह के बच्चे के पेट में मानव भ्रूण मिला हैं। इस सूचना की जानकारी घर वालों को मिलते ही सभी लोग परेशान हो गए थे। चलिए जानते है पूरा मामला… 

शिशु का पेट बढ़ने लगा था अचानक-

जानकारी के मुतबिक, शिशु का पेट अचानक बढ़ने लगा था, जिसको लेकर उसके परिजन काफी परेशान थे। वहीं जब उन्होंने बच्चे को डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि बच्चे के पेट में भ्रूण है। हालांकि ऑपरेशन करने के बाद बच्चे के पेट से मानव भ्रूण को निकाल दिया गया है। मामले को लेकर चिकित्सकों का कहना है कि इस तरह के मामले को फीटस-इन-फीटू कहा जाता है, जो कई लाख शिशुओं में किसी एक को होता है।

बाल शल्य चिकित्सक ने क्या दी जानकारी-

रिपोर्ट्स के अनुसार, देहरादून के स्वामी हिमालयन मेडिकल कॉलेज के बाल शल्य चिकित्सक डॉक्टर संतोष सिंह मामले की जानकारी देते हुए कहा, ‘7 महीने के शिशु का पेट अचानक बढ़ने पर उसके माता-पिता यहां लेकर आए थे। शुरुआती जांच में हमें लगा कि शिशु के पेट में किसी असामान्य गांठ होगा। लेकिन जब एक्स-रे किया गया तो पता चला कि शिशु के पेट में भ्रूण है। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को दी गई और फिर ऑपरेशन की तैयारी शुरू की गई। इसके बाद ऑपरेशन के जरिए भ्रूण को बाहर निकाल दिया गया। अब पीड़ित शिशु पूरी तरह से ठीक है।

चिकित्सकों का कहना है कि फीटस-इन-फीटू मानव भ्रूण विकास की एक असामान्य घटना है। इसमें भ्रूण विकास के वक्त किसी अनजान कारणों से एक भ्रूण दूसरे भ्रूण के अंदर ही विकसित होने लगता है। इसका पता मां के गर्भ में ही अल्ट्रासाउंड के जरिए लग सकता है। लेकिन अधिकांश मामलों में इसकी जानकारी शिशु के जन्म के बाद ही लगता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!